इधर का रास्ता इन्हें किसने बता दिया भाई! उम्र के आखिरी दहलीज पर दादी को लगा Reel का चस्का..

रील का चस्का ऐसा है कि हर उम्र के लोग इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। हाल में ही एक दादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे बॉलीवुड गाने पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में दादी जी को ‘तेरी दहलीज पे दम ये निकले मेरा’ गाने पर एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है। दादी के चेहरे का एक्सप्रेशन किसी हिरोइन से कम नहीं लग रहा। वीडियो में दादी के चेहरे से मासूमियत और उत्साह साफ तौर पर झलक रहा है।

स्टाइलिश दादी ने बॉलीवुड गाने पर बनाई रील

कैमरे के सामने दादी बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ रील बना रही हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे वे रील बनाने वाली कोई पुरानी खिलाड़ी हों। उनका यह वीडियो एक बार फिर से यह साबित करता है कि उम्र महज एक नंबर है, और जोश व जुनून किसी भी उम्र में जिंदा रह सकता है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स और लाइक्स की बरसात हो रही है। जहां कई लोग दादी की एक्टिंग स्कील की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

लोगों को पसंद आया दादी का यह कॉन्फिडेंस

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- दादी तो कुछ ज्यादा ही स्टाइलिश हैं, रील बनाकर हमारी हवा टाइट कर दी। दूसरे ने लिखा- दादी ने तो कमाल ही कर दिया। तीसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया और लिखा- अरे दादी को इधर का रास्ता किसने बता दिया। चौथे ने लिखा- उम्र की आखिरी दहलीज पर भी इनका ये हाल है, ना जाने अपने प्राइम टाइम में क्या होंगी। दादी के इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। दादी का यह वायरल वीडियो हमें बताता है कि जिंदगी को भरपूर जीना चाहिए। इसके लिए कोई उम्र नहीं होती। अपने जीवन के हर एक पल को दादी की तरह ही जीना चाहिए। सोशल मीडिया पर अक्सर युवा ही रील्स बनाते दिखते हैं, लेकिन दादी के इस वीडियो ने यह बता दिया कि उम्र के बंधन को तोड़कर भी नए ट्रेंड्स को फॉलो किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *