
Mumbai 18 Month Old Baby Murder: मुंबई l मुंबई के गोरेगांव पूर्व इलाके में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत के मामले ने सबको हैरान कर दिया है. 10 साल की पड़ोसी बच्ची ने डेढ़ साल की मासूम को बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. इस मामले में आरोपी बच्ची के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गयी है.
मुंबई हॉरर: शबनम टीचर की बेटी सामारा ने 14 अक्टूबर 2026 की रात को अपने पड़ोसी की सिर्फ 18 महीने की छोटी बच्ची को उठाकर इमारत की छठी मंजिल से खुले डक्ट में जानबूझकर धक्का दे दिया। बेबस बच्ची गिरकर मौत के घाट उतर गई। सीसीटीवी फुटेज ने इस भयावहता को कैद किया: बड़ी लड़की ने यह कृत्य किया, फिर भाग गई, और थोड़ी देर बाद उसी गलियारे में साइकिल चलाती हुई दिखी -मानो कुछ हुआ ही न हो। और भी घृणित बात यह कि आरोपी लड़की की माँ – शबनम जो एक टीचर हैं – ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने या बंद करने की कोशिश की। साइबर एक्सपर्ट्स ने उसे रिकवर कर लिया। दिंडोशी पुलिस ने माँ-बेटी दोनों को हिरासत में लिया, नाबालिग को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया, जबकि आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई और जांच जारी रही। — Neha Journo @timesnow (@NehaSINGHpress) October 16, 2026
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला गोरेगांव ईस्ट की शिवशाही बिल्डिंग का है. घटना 14 अक्टूबर की रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच को हुई थी. बच्ची छठी मंजिल पर स्थित अपने घर के बाहर बने कॉमन कॉरिडोर में एक बिल्ली के साथ खेल रही थी. लेकिन कुछ देर बाद अचानक बच्ची वहां से लापता हो गई.
खेलते खेलते लापता हुई बच्ची
जब मां ने आसपास देखा और बच्ची कहीं नजर नहीं आई, तो उन्हें चिंता होने लगी. इसके बाद उन्होंने अपने 12 साल के बेटे को बच्ची की तलाश करने के लिए भेजा. इसी बीच उसने अपनी छोटी बहन को सीढ़ियों के नीचे पड़ा हुआ देखा. जिसे देख वो घबरा गया और उसने तुरंत मां को बताया.
छठी मंजिल से गिरकर मौत
बिल्डिंग में रहने वाले लोग और परिजन तुरंत उसे एक सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. बच्ची की माँ ने आरोप लगाया छठी मंजिल की रेलिंग करीब साढ़े तीन फीट ऊंची है, इसलिए बच्ची का अपने आप गिरना संभव नहीं था. उसे फेंका गया.
10 साल की बच्ची ने ली जान
शिकायत पर पुलिस ने CCTV कैमरे के फुटेज की जांच की. जिसमे आरोपी बच्ची मृतक बच्ची को उठाकर छठी मंजिल से नीचे फेंकती दिखाई दे रही है. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी बच्ची और उसकी माँ को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में पता चला 10 साल की बच्ची और उसका परिवार 1 अक्टूबर को सोसायटी में रहने आया था. लेकिन इस घटना के बाद रिश्तेदारों के साथ रहने लगा. इतना ही नहीं घटना के बाद उन्होंने CCTV कैमरे बंद कर दिए थे.
फिलहाल पुलिस ने बच्ची के केस दर्ज कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. नाबालिग बच्ची की काउंसलिंग कराइ जायेगी. आखिर बच्ची ने इतनी सी उम्र में ऐसी वारदात को अंजाम क्यों दिया. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है
ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।


