Featured Image

बिहार की बांकीपुर सीट जो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के छोड़े जाने के बाद से चर्चा में थी, अब उसका फैसला हो चुका है. बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर इस बार जन सुराज पार्टी ने अपना परचम लहराया. इस सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ने मैदान में उतरे और पहली बार में ही उन्होंने भाजपा से लेकर आरेजडी तक का सफाया कर दिया. वैसे तो पिछले 30 साल से इस सीट पर भाजपा का दबदबा था लेकिन अब कहानी बदल चुकी है.

बांकीपुर सीट से 25 अलग-अलग प्रत्याशी मैदान में थे. इन 25 प्रत्याशियों में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी शामिल थे, जिनको चुनाव में हवा तक नहीं आई. प्रशांत किशोर की जीत में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की हार दब सी गई, लेकिन अब इसकी चर्चा हो रही है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौनसे नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव थे और किस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे थे?

कौनसे नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव हारे?

जैसे नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव का नाम आता है तो जनता को बिहार के दोनों पूर्व सीएम याद आते हैं लेकिन बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ने वाले नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव बिहार के पूर्व सीएम नहीं बल्कि कोई और थे. दरअसल उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नीतीश कुमार और लालू प्रसाद किसी पार्टी से नहीं बल्कि इंडिपेंडेंट थे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। चुनाव के दौरान जहां नीतीश कुमार को 149 वोट मिले, तो वहीं लालू प्रसाद यादव को महज 81 वोट ही मिल सके.

कितने वोटों से जीते प्रशांत किशोर?

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से जीत हासिल की. प्रशांत को कुल 64,151 वोट मिले. अब बिहार में जन सुराज के पास 1 विधानसभा सीट हो गई है. पिछली बार हुए बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने माहौल तो लगड़ा बनाया था लेकिन उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई लेकिन अब जन सुराज का खाता खुल चुका है.

BJP प्रत्याशी को कितने मिले वोट?

वहीं बात अगर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार की करें तो उनको कुल 44,827 वोट मिले और नीरज कुमार को 19, 324 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. जिसकी अब काफी चर्चा भी हो रही है क्योंकि 30 साल से भाजपा इस सीट पर जीत रही थी.