भारत के कार बाजार के लिए अक्टूबर 2026 बेहतरीन रहा है. त्योहारी सीजन डिमांड, डिस्काउंट और GST 2.0 का फायदा अब कारों की बिक्री में दिखाई देने लगा है. अक्टूबर में देश में पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री पहली बार 5 लाख यूनिट के पार पहुंच गई. मारुति सुजुकी ने एक बार फिर सबसे ज्यादा कारें बेचकर अपना पहला स्थान बरकरार रखा. वहीं, टाटा मोटर्स ने महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया.

कार कंपनियों के बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने अक्टूबर 2026 में घरेलू बाजार में 2,16,789 गाड़ियां बेचीं. पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 1,80,675 यूनिट बेची थीं. इस तरह कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 20% की बढ़ोतरी हुई.

मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया कि छोटी कारों से लेकर SUV, MPV और सेडान तक सभी सेगमेंट में कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी के पास करीब 2.45 लाख गाड़ियों की बुकिंग पेंडिंग है. वहीं, डीलरशिप के पास सिर्फ 12 दिनों का स्टॉक बचा है. इसका मतलब है कि बाजार में गाड़ियों की मांग अभी भी सप्लाई से ज्यादा है. कंपनी को उम्मीद है कि अक्टूबर में उसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 2% बढ़ सकती है.

दूसरे नंबर पर पहुंची टाटा मोटर्स

अक्टूबर में कार कंपनियों की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला. टाटा मोटर्स ने महिंद्रा को पीछे छोड़कर दूसरी पोजिशन हासिल कर ली है. टाटा मोटर्स ने अक्टूबर में 73,894 पैसेंजर व्हीकल बेचे, जो पिछले साल के 61,134 यूनिट के मुकाबले 20.9% ज्यादा हैं. वहीं, महिंद्रा ने इस दौरान 73,338 गाड़ियां बेचीं. पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 71,624 यूनिट बेची थीं. इस तरह महिंद्रा की बिक्री में करीब 2.4% की बढ़ोतरी हुई. हालांकि, टाटा और महिंद्रा की बिक्री के बीच सिर्फ 556 गाड़ियों का अंतर रहा.

हुंडई और किआ की बिक्री में भी बढ़ोतरी

हुंडई मोटर इंडिया ने अक्टूबर में 62,799 गाड़ियां बेचीं. पिछले साल इसी महीने कंपनी की बिक्री 53,792 यूनिट थी. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस तरह बिक्री में 16.7% की बढ़ोतरी हुई. कंपनी की SUV वेन्यू ने इसमें अहम भूमिका निभाई. अक्टूबर में वेन्यू की 13,017 यूनिट डीलर्स को भेजी गईं, जो इसका अब तक का सबसे अच्छा आंकड़ा है. वहीं, किआ इंडिया ने 33,462 गाड़ियों की बिक्री के साथ टॉप5 कंपनियों में जगह बना ली. कंपनी ने इस बार टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को पीछे छोड़ दिया. टोयोटा ने अक्टूबर 2025 में 40,257 गाड़ियां बेची थीं. किआ के मुताबिक, उसके नए मॉडल्स और CNG गाड़ियों के साथ इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने अक्टूबर में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक EV बिक्री दर्ज की.