
Jawara Hotel Case: जावरा में एक ऐसी घटना हुई जिसे जानकर सबके होश उड़ गए. दरअसल, रतलाम जिले के जावरा होटल कांड में पुलिस की मौजूदगी में अपनी पत्नी द्वारा दूसरी महिला के साथ पकड़े गए दो बच्चों के पिता विजय दग्दी का मामला गंभीर हो गया है. जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को घटना में शामिल महिला के जहरीला पदार्थ खाने के बाद, सोमवार सुबह विजय दग्दी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जी हाँ! ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जिसके चलते अब इससे जुड़ा सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में ही बिगड़ी हालत
जानकारी के मुताबिक, जावरा होटल कांड में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे है, बताया जा रहा है कि विजय दग्दी की हालत बिगड़ती जा रही है. मामला और भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है. बता दें कि वीडियो में उसने खुद को बेगुनाह बताया और घटना के लिए सोशल मीडिया पेज जावरा सिटी और उसके संचालक को जिम्मेदार ठहराया. वीडियो के दौरान, विजय की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है. इसके बाद, आसपास के लोग उसे जावरा अस्पताल ले गए. उसकी हालत बिगड़ने पर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
Bigg Boss 20: तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा! अरिश्फा और कनिका के बीच की लड़ाई में कूदे गुल्लू, बात हाथापाई तक पहुंची; देखें प्रोमो
जुलूस निकालने के लिए तैयार लोग
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विजय को बचाने की अपील शुरू हो गई, लोगों ने प्रशासन से समय पर मदद की मांग की. विजय को रतलाम रेफर किए जाने के बाद, समुदाय के लोग जावरा सिटी पुलिस स्टेशन पहुंचे और जावरा सिटी सोशल मीडिया पेज और उसके ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज करने, गिरफ्तारी करने और जुलूस निकालने की मांग की.
🚨 जावरा के होटल प्रेसिडेंट में हाईवोल्टेज हंगामा! पति को दूसरी युवती के साथ होटल में पकड़ने का पत्नी ने लगाया आरोप। पुलिस की मौजूदगी में जमकर हुआ विवाद, महिला ने पति को थप्पड़ भी जड़े—ऐसा दावा वायरल वीडियो में किया जा रहा है। https://t.co/4W3iwjOoM4
— Farooqui (@Farooqui0M) October 4, 2026



