पंजाब में NDA के भीतर सीटबंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए BJP और अकाली दल के बीच सीटों के बंटवारे पर जल्द ही सहमति बनने की उम्मीद है. खबरों के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल 65 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जबकि BJP 45 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

लोकसभा चुनाव के ट्रेंड, बीजेपी का संगठनात्मक विस्तार और प्रदेश में पार्टी के अभियान का स्वरूप सीट समझौते के मुख्य आधार बने. सूत्रों के मुताबिक 23 सीटों पर भाजपा पहले स्थान पर थी और 8 सीटों पर दूसरे स्थान पर थी. इसके अलावा कुल 45 सीटें थी जिसमें बीजेपी अकाली दल से आगे थी. लिहाजा कम से कम 45 सीट पार्टी के खाते में जाएंगी. यानि कुल मिलकर बीजेपी पिछले गठबंधन में मिले सीटों के मुकाबले लगभग दोगुने से ज्यादा सीटें पर चुनाव लड़ेगी.
किन सीटों पर है बीजेपी की दावेदारी?
सूत्रों के अनुसार, पटियाला अर्बन, राजपुरा, डेरा बस्सी, सनौर, पटियाला, समाना और जालंधर क्षेत्रों में खासकर आदमपुर, वेस्ट, सेंट्रल, नॉर्थ और कैंट में, बीजेपी 9 में से 5 सीटें जीत सकती है. अमृतसर में, बीजेपी 9 में से 34 सीटें हासिल कर सकती है. संगरूर में, 9 में से 3 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं. लुधियाना में, बीजेपी 9 में से 5 सीटें जीत सकती है. खासकर सेंट्रल, वेस्ट, साउथ, नॉर्थ और ईस्ट इलाकों में, जहां बिहार और उत्तर भारत से आए प्रवासियों की अच्छीखासी आबादी है.इसके अलावा, बीजेपी फिरोजपुर में 4 सीटें और आनंदपुर साहिब में 3 सीटें जीत सकती है.
अकाली दल इन सीटों पर मजबूत
साथ ही, शिरोमणि अकाली दल भी इन सीटों पर मजबूत स्थिति में है. अकाली दल बठिंडा की 9 में से 7 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है, साथ ही नाभा और पटियाला रूरल की सीटों पर भी. जालंधर में, अकाली दल लगभग 4 सीटें हासिल कर सकता है. अमृतसर में, अकाली दल को 5 सीटें मिलने की उम्मीद है. संगरूर में, 6 सीटें अकाली दल के पास जा सकती हैं. लुधियाना में, अकाली दल 4 सीटें जीत सकता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। फिरोजपुर में, 5 सीटें अकाली दल के खाते में जा सकती हैं. आनंदपुर साहिब में, 6 सीटें अकाली दल को मिल सकती हैं. ऊपर बताई गई सीटों के अलावा अन्य सीटों को लेकर भी बातचीत चल रही है.



