Featured Image

65 Year Old Women Sets Son Grandson On Fire: उत्तर प्रदेश के मेरठ के दादूपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां एक ओर मां को भगवान का रूप माना जाता है, वहीं मां कैसे अपने ही बेटे और पोते की मौत का कारण बनी, पूरी कहानी जानकर गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी मची हुई है. यह पूरा मामला पैसों और एक मोबाइल फोन से जुड़ा बताया जा रहा है जिससे बुजुर्ग महिला को इतनी ठेस पहुंची की उसने गुस्से में अपने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया और खुद वहां से फरार हो गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम जब तक मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ उजड़ चुका था. एक तरफ अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझते दो शरीर, तो दूसरी तरफ पेड़ से लटकी उसी बुजुर्ग महिला की लाश, जिसने पूरे खानदान को आग के हवाले कर दिया था. इस दर्दनाक कहानी ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. आखिर ऐसा क्या हुआ था उस रात?

पेंशन को लेकर छिड़ा विवाद

डादूपुर गांव की रहने वाली 65 वर्षीय सुमित्रा देवी और उनके परिवार के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. बताया जा रहा है कि घर में अक्सर बुजुर्ग महिला की पेंशन के पैसों को लेकर विवाद होता रहता था. पैसे खर्च करने के तरीकों और घरेलू जरूरतों को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच खींचतान बनी रहती थी, जो धीरे-धीरे मानसिक तनाव का रूप लेती जा रही थी.

14 साल के पोते की नया मोबाइल दिलाने की जिद

घटना की रात विवाद का मुख्य कारण 14 वर्षीय पोते उदय के लिए एक नया मोबाइल फोन खरीदना और पेंशन के पैसों का हिसाब बना था. इस बात पर घर में तीखी बहस छिड़ गई. बहस इतनी बढ़ी कि सुमित्रा देवी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने गुस्से में आकर ऐसा खौफनाक कदम उठाने का फैसला कर लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

फिर बेटे और पोते को क्यों जलाया?

गुस्से में अंधी हो चुकी वृद्धा ने घर में रखा कोई ज्वलनशील पदार्थ उठाया और अपने 45 वर्षीय बेटे परमवीर तथा 14 वर्षीय पोते उदय के ऊपर छिड़क कर आग लगा दी. अचानक हुए इस हमले से दोनों बुरी तरह झुलस गए और उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर दौड़े, जिन्होंने किसी तरह आग बुझाई और दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया.

महिला का शव पेड़ से लटका मिला

घटना को अंजाम देने के बाद सुमित्रा देवी मौके से फरार हो गई थीं. परिजनों और पुलिस द्वारा जब उनकी तलाश की गई, तो गांव के ही एक पेड़ से उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।