CJP 5 Sep Delhi March Withdraw: 5 सितंबर को कॉकरोच पार्टी नहीं करेगी दिल्ली मार्च, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के आश्वासन के बाद बड़ा फैसला
✍️ hellohimachalse@gmail.com📅 September 1, 2026🕐 54 minutes ago👁 0 views
CJP 5 September Delhi March Withdraw: कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने 5 सितंबर को होने वाले दिल्ली मार्च का फैसला वापस ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट में आप केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद पार्टी की ओर से ये फैसला लिया गया है। CJP प्रवक्ता ने कोर्ट में कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार की तरफ से मिले सकारात्मक भरोसे और आज कोर्ट द्वारा पारित आदेश को देखते हुए लिया गया है।
CJP प्रवक्ता ने क्या कहा
आपको बता दें कॉकरोच जनता पार्टी ने पहले 5 सितंबर को मार्च निकालने का ऐलान किया था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि, मंगलवार 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान संगठन ने अपना फैसला बदलते हुए मार्च वापस लेने की घोषणा की।
CJP के कोकन्वीनर सौरव दास ने अदालत को बताया कि सरकार की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन, सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और मंगलवार को पारित आदेश को देखते हुए संगठन ने मार्च का आह्वान वापस लेना उचित समझा।
सॉलिसिटर जनरल ने क्या कहा
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने भी प्रदर्शन को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को आशंका थी कि सरकार अपने वादे को पूरा नहीं करेगी। इसी वजह से मार्च का ऐलान किया गया था। सॉलिसिटर जनरल ने उम्मीद जताई कि अब सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी भी सकारात्मक रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब प्रस्तावित मार्च को टाला जा सकता है।