Uttarakhand Police Transfer: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ऊधम सिंह नगर मेंं 12 उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में आठ चौकी प्रभारियों की तैनाती भी बदली गई है।

जारी आदेश के अनुसार विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर बाजार चौकी, नवीन चंद जोशी को आदर्श कॉलोनी, संदीप शर्मा को दरऊ, मोहन चंद जोशी को प्रतापपुर और धीरज टम्टा को झनकट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अशोक कुमार, प्रदीप भट्ट, हरविंदर सिंह, संजय विश्वकर्मा, हेमचंद्र तिवारी, अरविंद बहुगुणा और सौरभ भारती को भी अलगअलग चौकियों में नई तैनाती मिली है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



