Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में आज पहला टी20 मैच खेला जा रहा है, भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम इस मैच में पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान में उतरने वाली है, भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतकर सीरीज में 10 की बढ़त लेना चाहेगी.

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे इस पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में आज मौका नही मिला, भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने के पीछे की वजह बताई है.
Shreyas Iyer ने बताया क्यों नही मिला वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डेब्यू
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से टॉस के दौरान पूछा गया कि क्या आज वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं? तो वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“अफ़सोस, नहीं. वह बहुत शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन ज़ाहिर है, हमारी टीम में ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल की सीरीज़ में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसलिए हम उन ज़्यादातर क्रिकेटर्स पर भरोसा कर रहे हैं, जिन्होंने पूरे सीज़न में ज़बरदस्त खेल दिखाया है. मुझे लगता है कि सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा, लेकिन फ़िलहाल, हम तीन असली सीमर्स, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनर्स के साथ खेल रहे हैं.”
पहले टी20 मैच के लिए आयरलैंड और भारत की प्लेइंग 11
आयरलैंड : टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर , बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड.
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , ईशान किशन, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.



