लखनऊ के नौबस्ता में ट्रिृपल मर्डर को अंजाम देने वाले ऋषभ शुक्ला का अतीत भी धीरे धीरे सामने लगा है. मर्चेंट नेवी में नौकरी के साथ वह शूटिंग का शौक रखता है. शूटिंग में वह गोल्ड मेडलिस्ट रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर उसकी डॉग और स्नैक लवर के रूप में तस्वीरें भी खूब शेयर हो रही है. उसने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तरह की कई तस्वीरें शेयर की है.

इन तस्वीरों को देखने से ही उसके शूटिंग का शौक जाहिर हो जाता है. वह अलग अलग तरह की बंदूकों से फायरिंग करता नजर आ रहा है. कई तस्वीरों में वह दूसरे को शूटिंग की ट्रेनिंग देते भी नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वह कई शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अपनी निशानेबाजी का लोहा मनवा चुका है. तिवारी परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले ऋषभ का सांपों से खेलने का भी शौक है.
महंगे शौक रखता है ऋषभ
उसका सोशल मीडिया अकाउंट उसके व्यक्तित्व को बयां करने के लिए पर्याप्त है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उसने अपने अकाउंट पर कहीं सांप से खेलने की तस्वीर डाली है तो कहीं डॉग्स के साथ तस्वीरें हैं. इसी प्रकार पिस्टल और रायफल समेत अलग अलग तरह की बंदूकों से फायरिंग की भी खूब तस्वीरें उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं. ऋषभ को सिगरेट, शराब और पार्टीज़ का भी शौक है. बताया जा रहा है कि वह रंगबाजी और फिल्मी जिंदगी जीने का शौकीन था.
ताबड़तोड़ फायरिंग कर ली थी 3 जान
चबूतरे के विवाद में ऋषभ शुक्ला में अपने पड़ोसी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके गोली चलाने के अंदाज को देखकर हर कोई हैरान है. लोग पूछ रहे हैं कि प्रोफेशनल तरीके से उसके फायरिंग की ट्रेनिंग कहां मिली? हालांकि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने से ही जाहिर हो जाता है कि वह प्रोफेशनल शूटर है. अब लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच में उसके सोशल मीडिया अकाउंट को भी शामिल कर लिया है.



