दौलत के मामले में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क लगातार नए कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं. करीब 3 महीने पहले यानी जून में स्पेसएक्स का आईपीओ आने के बाद एलन मस्क पहली बार खरबपति होने का मुकाम हासिल किया था. उसके बाद उनकी दौलत कम हुई और उन्हें 600 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ. अब उनकी कंपनियों के शेयरों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है और आंकड़ा एक बार फिर एक ट्रिलियन के पार पहुंच गया है. सोमवार को उनकी दौलत में 65 बिलियन डॉलर यानी 6.26 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में किस तरह के आंकड़े सामने आए हैं.

फिर से ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क

एलन मस्क फिर से ट्रिलियनेयर बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, सोमवार को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति 65 बिलियन बढ़कर 1.04 ट्रिलियन हो गई. खास बात तो ये है कि मौजूदा साल में उनकी दौलत में 589 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिल चुका है. खास बात तो ये है कि लैरी पेज और जेफ बेजोस जो दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे अमीर कारोबारी हैं, की दौलत को मिला भी दिया जाए तो नहीं होगी. पेज और बेजोस की कुल नेटवर्थ भी 571 अरब डॉलर है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि आखिर मौजूदा साल में एलन मस्क की नेटवर्थ में कितना इजाफा देखने को मिल चुका है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा साल में एलन मस्क की नेटवर्थ में 120 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है.

टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में आई तेजी

एलन मस्क के शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में तेजी है. सोमवार को ज​​हां स्पेसएक्स के शेयरों में 7.63 फीसदी का इजाफा देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर टेस्ला के शेयरों में 2.20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. अगर बात अक्टूबर महीने की ही करें तो स्पेसएक्स के शेयरों में 13.4 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. वहीं टेस्ला के शेयरों में 7.64 फीसदी की बढ़ोतरी आ गई है. यही कारण है कि एलन मस्क की दौलत में इजाफा देखने को मिला है. ब्लूमबर्ग के वेल्थ इंडेक्स के अनुसार, SpaceX और Tesla में मस्क की हिस्सेदारी उनकी कुल संपत्ति का 98% से ज्यादा हिस्सा है.

मॉर्गन स्टेनली ने जताया भरोसा

हालिया बढ़त दोनों कंपनियों के प्रति नए सिरे से बने भरोसे की वजह से हुई है. सोमवार को, मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट ने SpaceX को स्पेस और इंटेलिजेंस सेक्टर की “मजबूत संभावनाओं” का लाभ उठाने का सबसे सस्ता तरीका बताया. इससे शेयरों में और तेज़ी आई. स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया कंपनी के शेयरों में अगस्त के निचले स्तर से 58 फीसदी की रिकवरी हुई है. पिछले हफ्ते, Tesla ने तीसरी तिमाही के लिए उम्मीद से बेहतर बिक्री की रिपोर्ट दी.

तीन महीनों में दूसरी बार खरबपति

ऐसा तीन महीनों में पहली बार हुआ है जब 55 वर्षीय टेक दिग्गज की संपत्ति 13 अंकों तक पहुंच गई है. वह जून में दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे, जब SpaceX के रिकॉर्डतोड़ IPO के बाद कंपनी के शेयरों में भारी उछाल आया था, लेकिन कंपनी के बहुत ज्यादा वैल्यूएशन को लेकर चिंताओं के कारण शेयरों में गिरावट आने से उन्होंने जल्द ही यह मुकाम खो दिया था. जुलाई के आखिर तक, मस्क की संपत्ति में अपने पीक से 600 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई थी, जो खुद मस्क को छोड़कर ब्लूमबर्ग की दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किसी भी व्यक्ति की कुल संपत्ति से कहीं ज्यादा थी.