अगर आप नई महिंद्रा थार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना समझदारी हो सकती है. कंपनी अपनी पॉपुलर 3डोर थार को जल्द ही फेसलिफ्ट अपडेट देने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में इसके दो टेस्ट मॉडल एक साथ सड़कों पर टेस्टिंग करते नजर आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Thar 3डोर फेसलिफ्ट की एंट्री इस साल दिवाली के आसपास हो सकती है. अपडेटेड मॉडल में डिजाइन से लेकर केबिन और फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसका लुक बड़ी Thar Roxx से भी काफी हद तक प्रेरित हो सकता है.

नया फ्रंट लुक होगा सबसे बड़ा बदलाव
टेस्टिंग के दौरान नजर आई के आगे और पीछे के हिस्से को पूरी तरह कवर किया गया था. हालांकि, कैमोफ्लाज के बावजूद इसके फ्रंट में होने वाले बदलावों की झलक मिल गई है. नई थार में राउंड शेप वाले LED हेडलैंप के साथ नए LED DRLs दिए जा सकते हैं. इनका डिजाइन Thar Roxx से प्रेरित होने की उम्मीद है.
ग्रिल को लेकर भी टेस्ट मॉडल में अलगअलग डिजाइन देखने को मिले हैं. पहले नजर आए मॉडल में Roxx जैसी ग्रिल दिखाई दी थी, जबकि हालिया टेस्ट म्यूल में चार स्लैट वाली चौड़ी और ज्यादा सादी ग्रिल नजर आई. इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिलने की संभावना है. इसमें पार्किंग सेंसर जोड़े जा सकते हैं.
18इंच के नए अलॉय व्हील्स
साइड से देखने पर नई का सिल्हूट मौजूदा मॉडल से काफी मिलताजुलता रह सकता है. चंकी बॉडी क्लैडिंग, दरवाजे, ORVMs और ब्लैक ग्रैब हैंडल जैसे डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा जा सकता है. हालांकि, नई 10स्पोक डिजाइन वाले 18इंच अलॉय व्हील्स SUV को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लुक दे सकते हैं.
रियर प्रोफाइल में भी बदलाव की उम्मीद है. यहां नई LED टेललाइट्स के साथ अपडेटेड बंपर दिया जा सकता है. पीछे की तरफ रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलने की संभावना है.
केबिन में मिलेगा बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड
नई Thar का डैशबोर्ड लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा रह सकता है, लेकिन फीचर्स के मामले में इसे बड़ा अपग्रेड मिल सकता है. SUV में Thar Roxx से लिया गया 12.3इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए जाने की उम्मीद है.डिजिटल डिस्प्ले पर नेविगेशन, ऑफरोडिंग डेटा, ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी, माइलेज और अलगअलग व्हीकल अलर्ट देखे जा सकते हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं.
सबसे बड़ा अपडेट ADAS लेवल 2 के रूप में देखा जा सकता है. इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है.
इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
माना जा रहा है कि फेसलिफ्ट के साथ थार के मौजूदा इंजन विकल्पों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसमें 2.0लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5लीटर डीजल और 2.2लीटर डीजल इंजन जारी रह सकते हैं. ट्रांसमिशन के तौर पर 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल सकते हैं.
SUV में रियरव्हील ड्राइव के साथ चुनिंदा पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में 4×4 सिस्टम भी जारी रहने की संभावना है. अगर ये बदलाव प्रोडक्शन मॉडल में आते हैं, तो नई थार मौजूदा SUV के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और फीचरलोडेड पैकेज बन सकती है.



