
Blue Drum Murder Case: पतियों की हत्या के मामले पिछले कुछ सालों से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं मेरठ की मुस्कान और राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम सबसे ज्यादा चर्चाओं में थीं. इस मामलों ने मर्द समाज में एक अलग ही खौफ पैदा कर दिया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेरठ की चौधरी चरण सिंह डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद कई महिला कैदियों से जुड़े मामले एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. इसकी वजह सौरभ राजपूत और अमित कश्यप मर्डर केस में मिली मौत की सज़ा है. दोनों केस में दोषी पाए गए दोषियों के परिवार वाले हाई कोर्ट में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच, जेल में बंद अंजलि, कोमल और इल्मा समेत दूसरी महिलाओं से जुड़े मामले भी सामने आए हैं, जिन पर अपने पति या परिवार के दूसरे सदस्यों को मारने के आरोप हैं.
महिलाओं को मिलेगी फांसी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेरठ में सौरभ हत्याकांड इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है. ये वो मामला है जिसमे महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति के टुकड़े कर दिए ओर नीले ड्रम में सीमेंट डालकर दफना दिया. जिसके चलते कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल को फांसी की सजा सुनाई. बता दें कि अमित कश्यप मर्डर केस में रविता और अमरदीप को भी मौत की सज़ा सुनाई गई है. जी हाँ! दोनों केस में सज़ा सुनाए जाने के बाद, दोषियों के परिवार वाले अब हाई कोर्ट जाने की कोशिश में हैं.
Maharashtra News: नवरात्रि में गरबा खेलने गईं लड़कियों के साथ बदसलूकी? विरोध किया तो युवक ने सरेआम जड़े थप्पड़, आखिर क्या है मामला?
मेरठ में हुआ था एक और बड़ा कांड
जानकारी के मुताबिक मेरठ के परीक्षितगढ़ इलाके के अगवानपुर गांव की रहने वाली अंजलि नवंबर 2025 से जिला जेल में सजा काट रही है. उस पर अपने पति राहुल की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है. आरोपों के मुताबिक, अंजलि का अपने पड़ोसी अजय के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध चल रहा था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जिस पर राहुल ने एतराज़ जताया था. इसके बाद, राहुल को कथित तौर पर गांव के बाहर एक मंदिर में फुसलाया गया, जहां उसे गोली मार दी गई. इस मामले में ट्रायल चल रहा है, और कोर्ट में आरोपों की जांच की जा रही है.



