Featured Image

बस्ती: बस्ती में एक बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी. गन्ने के खेत में पिता ने दोनों को साथ देख लिया था, जिसके बाद बेटी के प्रेमी ने गन्ना काटने वाले हसिया से बुजुर्ग की गला काटकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद शव को गमछे से बांधकर नहर में छिपा दिया गया. देर शाम पिता के घर नहीं पहुंचने पर भतीजे की तलाश ने इस खौफनाक राज से पर्दा उठा दिया.

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग: डीएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय कृष्णा की हत्या के मामले में उनकी 17 वर्षीय बेटी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है.दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिता इस रिश्ते का लगातार विरोध करते थे. गन्ने के खेत में पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को फिर से साथ देख लिया.

आपत्तिजनक हालत में देखने पर हुआ विवाद: आरोप है कि विवाद के बाद दोनों ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद शव को नहर में छिपाने का भी आरोप है. फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र का रमवापुर गांव, जहां एक पिता की हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया.

शादी का विरोध और नाबालिग होने का विवाद: मृतक कृष्णा मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे. पुलिस के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी दुर्गा उर्फ लाडली का पड़ोसी गांव बभरौली निवासी लक्ष्मण से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले कृष्णा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और बेटी को समझाया था. उन्होंने बेटी की शादी करने की बात भी कही थी, लेकिन नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी.

गन्ने के खेत में हसिया से किया जानलेवा हमला: शुक्रवार को बेटी अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी. शाम के वक्त दोनों बभरौली गांव के पास कब्रिस्तान के नजदीक गन्ने के खेत में मौजूद थे. इसी दौरान कृष्णा बकरी चराते हुए वहां पहुंच गए. आहट होने पर उन्होंने दोनों को देख लिया और विरोध किया.

भतीजे की पूछताछ में खुला खौफनाक राज: आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने लग्गी से लक्ष्मण पर वार किया, लेकिन वह बच गया. इसके बाद दोनों ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हसिया लगे लग्गी से कई वार किए जाने से कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद शव को गमछे से बांधकर पास की नहर में छिपा दिया गया.

डीएसपी के आदेश के बाद पुलिस जांच तेज: देर शाम तक कृष्णा घर नहीं पहुंचे तो भतीजे अजय ने उनकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो अजय ने दुर्गा से सख्ती से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में हत्या का राज सामने आया और बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात बताई. डीएसपी बृजेश सिंह ने इस मामले को लेकर पूछे जाने पर बताया कि घटना की सूचना मिलते ही छावनी और दुबौलिया पुलिस के साथ टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच जारी है.