Hockey India Junior Women National 2026: पुणे में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में गुरुवार, 20 अगस्त को मध्यप्रदेश की लड़कियों मणिपुर पर पर 31 से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ हॉकी एमपी ने एक साल के अंतराल से फिर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पिछले मैच में हैट्रिक लगाने वाली काजल फिर प्लेयर ऑफ द मैच बनी। मुकाबले में  आज एमपी टीम की रोनक परमार घायल हो गईं, उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा।

काजल बनी प्लेयर ऑफ द मैच

एमपी की ओर से काजल ने 25वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर और43वें मिनट में फील्ड गोल दागा। इनके अलावा तन्वी ने 37वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर पर गोल किया। मणिपुर की ओर से 44वें मिनट में कप्तान रोमिता वारीबान चानू ने पेनॉल्टी कार्नर पर स्कोर किया। काजल को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। काजल लगातार दूसरी बार ये पुरस्कार जीतने में कामयाब हुईं।

खबर अपडेट हो रही है…

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।