Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक चर्चित यूट्यूबर और उनके साथियों द्वारा रंगदारी वसूली और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है. फेमस Youtuber अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ भरथना थाने में 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और अश्लील व निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. ये कार्रवाई जसवंतनगर क्षेत्र निवासी पीड़ित आशुतोष उर्फ टोनू यादव द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद कोर्ट के आदेश पर मंगलवार रात को की गई है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित आशुतोष उर्फ टोनू यादव ने न्यायालय को सौंपे गए अपने प्रार्थना पत्र में रंगदारी और ब्लैकमेलिंग की पूरी आपबीती बताई. आशुतोष का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी निजी और अमानत तस्वीरें उनकी पत्नी, परिजनों और परिचितों के पास भेजने की धमकी देकर उन्हें लगातार डरायाधमकाया. फोटो सार्वजनिक न करने के नाम पर आरोपियों ने 3 अप्रैल 2024 से लेकर 4 मई 2026 के बीच अलगअलग बैंक खातों, निजी फर्मों के खातों और नकद के रूप में करीब 1.75 करोड़ रुपये वसूल लिए. नवंबर 2025 में आरोपियों ने फिर से दबाव बनाकर 58 लाख रुपये मांगे, जिसके बाद पीड़ित ने अलगअलग तारीखों में 30 लाख, 18 लाख और 10 लाख रुपये और दिए.

जिंझुआ पुल के पास कार रोककर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

रुपये देने के बावजूद जब आरोपियों का पेट नहीं भरा, तो उन्होंने 50 लाख रुपये और फिर 5 करोड़ रुपये की सीधी मांग रख दी. प्रार्थना पत्र के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे आशुतोष अपनी कार से भरथना क्षेत्र के जिंझुआ स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जिंझुआ पुल के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार रोक ली. बदमाशों ने उनसे सीधे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. आशुतोष द्वारा 112 नंबर पर पुलिस को फोन मिलाने का प्रयास करते ही दोनों आरोपी मौके से भाग निकले.

नामजद आरोपी और पुलिस की जांच

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पूर्व में पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी. कोर्ट के आदेश पर जिन पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें मुख्य रूप से यूट्यूबर अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव, नीतू सिंह यादव, शिवम यादव, गीतांजलि जादौन और अभिषेक यादव शामिल हैं. आशुतोष ने अलगअलग खातों में भेजी गई रकम के बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड भी पुलिस को सौंपे हैं. भरथना थाना पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी बैंक खातों तथा लेनदेन के सबूतों की गहनता से जांच की जा रही है.