Noida News: नोएडा के सेक्टर94 स्थित चर्चित ‘सुपरनोवा सोसाइटी’ से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना सेक्टर126 क्षेत्र के अंतर्गत एस्पायर टावर की 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी. अत्यधिक ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया और शव दो टुकड़ों में विभाजित हो गया. घटना के बाद सोसाइटी परिसर में अफरातफरी और हड़कंप मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर के 43वें फ्लोर से संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी. भारी दबाव और अत्यधिक ऊंचाई से गिरने की वजह से युवक का शव दो हिस्सों में कट गया.
शव का ऊपरी हिस्सा: टावर के ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा.
शव का निचला हिस्सा: टावर की तीसरी मंजिल के एरिया में गिरा.
तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना सेक्टर126 पुलिस को दी गई.
पुलिस शिनाख्त में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर126 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया. पुलिस ने शव के हिस्सों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारी सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक 43वें फ्लोर पर कैसे पहुंचा, क्या वह वहीं का निवासी था या बाहर से आया था. फिलहाल पुलिस मृतक युवक की पहचान कराने और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.



