संगम नगरी प्रयागराज के स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल में सोमवार को बड़ा बवाल हो गया. आरोप है कि इस अस्पताल में मेडिसीन विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विभू रंजन मिश्रा के साथ वकीलों ने मारपीट की, इसके जवाब में अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यहां तक कि इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी. इससे अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक एक वकील के साथ मारपीट के विरोध में वकीलों का एक समूह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहा था. आरोप है कि इसी दौरान एसआरएन अस्पताल के डॉक्टर विभू रंजन मिश्रा वहां पहुंचे और वकीलों की भीड़ में उनकी गाड़ी फंस गई. इस दौरान उनकी वकीलों से बहस हो गई थी. बताया जा रहा है कि इस घटना में डॉ. विभू घायल हो गए. हालांकि इस संबंध में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है.
डॉक्टरों ने बंद किया इलाज
यह खबर मिलते ही एसआरएन अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ भी आक्रोश में आ गए. आनन फानन में अस्पताल में इलाज बंद कर दिया और वह भी प्रदर्शन करने लगे. यहां तक कि इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी. इससे अस्पताल में अफरा तफरी की स्थिति बन गई. खासतौर पर अस्पताल में भर्ती गंभीर श्रेणी के मरीजों का इलाज प्रभावित होने लगा. हालात को देखते पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने डॉक्टरों से बातचीत शुरू कर दी है.
डॉक्टर के साथ हुआ क्या था?
एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती डॉ. विभु रंजन मिश्र के मुताबिक सड़क पर जाम लगा हुआ था. ऐसे में उन्होंने वहां मौजूद लोगों से हाल जानने की कोशिश की. इतनी सी बात पर वहां मौजूद लोग नाराज हो गए और उन्हें घेर लिया. देखते ही देखते उन्हें गाड़ी में खींचकर मारपीट की गई.



