BMW India ने अपनी X1 SUV रेंज को बढ़ाते हुए भारत में नई BMW X1 Long Wheelbase लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 49.90 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे फिलहाल सिर्फ sDrive18i M Sport वेरिएंट में पेश किया है. नई X1 LWB की सबसे बड़ी खासियत इसका ज्यादा लंबा व्हीलबेस है, जिससे खासतौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों को पहले से ज्यादा जगह मिलती है. वहीं, अगर आप डीजल इंजन वाली X1 लेना चाहते हैं, तो वह अभी भी भारत में स्टैंडर्ड व्हीलबेस मॉडल के तौर पर उपलब्ध रहेगी.

BMW X1 LWB डायमेंशन
नई की लंबाई 4,616 mm, चौड़ाई 1,845 mm और ऊंचाई 1,641 mm है. यानी यह भारत में बिकने वाली स्टैंडर्ड X1 से आकार में बड़ी है. इस SUV का व्हीलबेस 108 mm बढ़ाकर 2,802 mm कर दिया गया है. वहीं, इसकी कुल लंबाई में 116 mm की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने इस अतिरिक्त जगह का इस्तेमाल मुख्य रूप से रियर सीट के यात्रियों के आराम को बेहतर करने के लिए किया है.
BMW के मुताबिक, नई X1 LWB में पीछे बैठने वाले यात्रियों को 109 mm ज्यादा नीरूम मिलता है. इसके अलावा रियर सीट कुशन की लंबाई भी 15 mm बढ़ाई गई है. इससे दूसरी रो में बैठने वालों के लिए पहले से ज्यादा आरामदायक और खुला स्पेस मिलता है.
BMW X1 LWB इंजन
में 1.5लीटर तीनसिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 156 hp की पावर और 230 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.इंजन को 7स्पीड डुअलक्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसका पावर फ्रंट व्हील्स तक पहुंचता है. पिछले पेट्रोल X1 की तुलना में टॉर्क आउटपुट 230 Nm ही है, लेकिन नई SUV की अधिकतम पावर में 22 hp की बढ़ोतरी हुई है.
एक्सटीरियर में क्या खास है?
BMW X1 LWB में 18इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसका डिजाइन कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है. हालांकि, इसके एक्सटीरियर में स्टैंडर्ड X1 की झलक भी देखने को मिलती है. SUV के फ्रंट में BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल, एडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी डे टाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं. इसके अलावा सैटिनफिनिश रूफ रेल्स, फ्लशफिटिंग डोर हैंडल्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, शार्कफिन एंटीना, रियर स्पॉइलर और एलईडी टेल लैंप भी दिए गए हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
केबिन का डैशबोर्ड लेआउट काफी हद तक स्टैंडर्ड X1 जैसा ही रखा गया है. हालांकि, LWB मॉडल में मुख्य फोकस पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा जगह और आराम पर है. इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, पावर्ड ORVMs, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इसके अलावा SUV में 12स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, बीएमडब्ल्यू डिजिटल की, पार्क असिस्ट प्लस, रिवर्स असिस्टेंट, इंटीग्रेटेड नेविगेशन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसमें ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट, वॉयस असिस्टेंट, कई यूएसबी टाइपसी मेमोरी पोर्ट और अलगअलग ड्राइव मोड भी दिए गए हैं.
सेफ्टी में भी कई फीचर्स
बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी में 8 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियरव्यू कैमरा और ISOFIX चाइल्डसीट माउंट भी शामिल हैं. SUV में ADAS फीचर्स का पूरा सेट भी दिया गया है, जिससे इसकी क्षमता और मजबूती मिलती है. भारतीय बाजार में BMW X1 LWB का मुकाबला मर्सिडीजबेंज GLA, ऑडी Q3 और वोल्वो XC40 से होगा.



