मुंबई/कोच्चि: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म L367 के आधिकारिक टाइटल का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा गया है। फिल्म का निर्देशन विष्णु मोहन कर रहे हैं और इसे बड़े बजट के साथ तैयार किया जा रहा है।

भारत के बड़े रेस्क्यू मिशन पर आधारित कहानी

‘ऑपरेशन गंगा’ की कहानी साल 2022 में रूसयूक्रेन युद्ध के दौरान भारत द्वारा चलाए गए रेस्क्यू मिशन की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस अभियान के जरिए यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को पड़ोसी देशों के रास्ते सुरक्षित भारत लाया गया था।

कई देशों में होगी शूटिंग

फिल्म की शूटिंग जॉर्जिया में शुरू हो चुकी है। इसके अलावा पोलैंड, कजाकिस्तान और भारत के दिल्ली, देहरादून व कोच्चि जैसे स्थानों पर भी शूटिंग की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का शूटिंग शेड्यूल करीब 180 दिनों का रखा गया है।

दमदार स्टारकास्ट और इंटरनेशनल टीम

मोहनलाल के साथ अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन और भाग्यश्री बोर्से जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का संगीत शाश्वत सचदेव तैयार कर रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक संभाल रहे हैं।

‘ऑपरेशन गंगा’ के ऐलान के बाद मोहनलाल के फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल घोषित नहीं की गई है।