बेकरी शॉप से हम सभी हमेशा फ्रेश और टेस्टी केक और अन्य सामान लाते हैं. इस उम्मीद में कि इसे खाकर अच्छा लगेगा, लेकिन अगर उसी शॉप में केकपेस्ट्री पर चूहे दौड़ते नजर आएं तो…! ऐसा ही कुछ हुआ है महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में मौजूद एक बेकरी शॉप में. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यहां एक केक शॉप में काउंटर के अंदर ट्रे में कई चूहे दौड़ते नजर आ रहे हैं. इससे साफ है कि बेकरी शॉप में हाईजीन को मेंटेन नहीं किया जा रहा है. पेस्ट्री पर दौड़ते चूहों का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है.

यहां स्थानीय महिला कॉरपोरेटर हर्षाली गायकवाड़ के मुताबिक उनके घर आए मेहमान बदलापुर के बेलावली इलाके की एक बेकरी से रवा केक लेकर आए थे. केक खाते समय उसमें चूहे की गंदगी मिलने का आरोप है. कॉरपोरेटर का कहना है कि इसे खाने के बाद उन्हें उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हुई.

मामले की शिकायत लेकर जब वह बेकरी पहुंचीं तो स्टाफ ने गंदगी को चॉकलेट चिप्स बताया. जब कॉरपोरेटर ने केक को टेस्टिंग के लिए भेजने की बात कही तो स्टाफ ने अपनी गलती मान ली. इसी दौरान सामने आए एक वीडियो में बेकरी की खारी यानी पफ पेस्ट्री की ट्रे में चूहा घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. काउंटर के अंदर चूहे मजे से दौड़ते नजर आ रहे हैं.

कॉरपोरेटर हर्षाली गायकवाड़ का आरोप है कि उन्होंने जब बेकरी की जांच की तो वहां बहुत गंदगी मिली. यहां तक कि केक बनाने के बर्तन टॉयलेट कमोड पर रखे हुए दिखाई दिए. टॉयलेट में ही पानी के कई कैंपर भी रखे हुए थे. मामले के बाद स्थानीय FDA ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वहीं, बेकरी के खिलाफ कार्रवाई और उसे बंद करने की मांग भी उठ रही है. लोगों का कहना है कि वे केक ये मानकर लाते हैं कि स्वाद अच्छा ही होगा. लेकिन ऐसे वीडियो देखने के बाद उनका भरोसा उठने लगता है.

Badlapur hi nahin kai aur jaghon per bhi bakeries ka bura haal hai ..is liye sirf ek nahin kai ek Tukaram Munde ki zarurat hai pic.twitter.com/i29zoks7aN

— Saeed Hameed July 27, 2026