Tiger Shroff Net Worth: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार की शाम हुई अचानक फायरिंग ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रहे बॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. राहत की बात ये रही कि इस जानलेवा हमले में टाइगर पूरी तरह सुरक्षित बच गए, हालांकि उनके ड्राइवर समेत अन्य लोग घायल हो गए. इस सनसनीखेज वारदात के बाद जहां कानूनव्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ की आलीशान जिंदगी और उनकी अकूत संपत्ति को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि एक्शन से पहचान बनाने वाले इस स्टार ने अपनी फिल्मों से कितना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है.

करोड़ों के साम्राज्य पर टिकी सबकी नजरें

टाइगर श्रॉफ आज बॉलीवुड के सबसे महंगे और कामयाब युवा कलाकारों में गिने जाते हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है. फिल्मों में हैरतअंगेज स्टंट्स के जरिए उन्होंने न सिर्फ करोड़ों फैंस का दिल जीता, बल्कि जबरदस्त कमाई भी की है. फायरिंग की घटना के बाद जब उनकी ग्रे रंग की लग्जरी बीएमडब्ल्यू सेडान की तस्वीरें सामने आईं, तो लोगों का ध्यान उनकी दौलत की ओर गया.’एबीपी लाइव’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की कुल संपत्ति करीब 248 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई मुख्य रूप से फिल्मों, विज्ञापनों, फिटनेस से जुड़े बिजनेस और प्रॉपर्टी से होती है.

मेहनत की कमाई से खड़ा किया आशियाना

टाइगर की इस दौलत की नींव उनकी फिल्मों की कामयाबी पर टिकी है. साल 2017 में जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही थीं, तब उन्होंने अपनी पहली बड़ी कमाई से लग्जरी बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज खरीदी थी. 49 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाली ये कार उनके बढ़ते स्टारडम का पहला बड़ा प्रतीक बनी थी. इसके बाद टाइगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बैकटूबैक एक्शन फिल्मों से होने वाले मुनाफे ने उनकी तिजोरी को लगातार भरा.

आलीशान जिंदगी में शामिल लग्जरी एसेट्स

टाइगर की नेटवर्थ का एक बड़ा हिस्सा उनके लग्जरी एसेट्स में साफ नजर आता है. उनके पास 2.26 करोड़ रुपये की बेहद महंगी लैंड रोवर रेंज रोवर वोग है, जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की पसंद मानी जाती है. इसके अलावा साल 2023 में उन्होंने करीब 60 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रैन लिमोजिन अपने बेड़े में शामिल की. उनके पास फरारी और बेंटले जैसी लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद हैं. इन संपत्तियों की कुल कीमत ही कई करोड़ रुपये बैठती है. ये एसेट्स बताते हैं कि टाइगर अपनी कमाई को बेहद भव्य अंदाज में खर्च करते हैं.

पिता जैकी श्रॉफ से मिला राजसी अंदाज

दौलत और शोहरत के साथ बड़े शौक पूरे करने का ये सलीका टाइगर को अपने पिता जैकी श्रॉफ से मिला है. जैकी श्रॉफ खुद अपने दौर के बड़े स्टार रहे हैं और उनके पास भी विंटेज गाड़ियों का बेहतरीन खजाना रहा है. पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए टाइगर ने अपनी दौलत को कई गुना आगे बढ़ाया है.