
यूपी के फतेहपुर में दामाद बना हैवान, ससुराल के 5 लोगों पर तलवार से किया हमला, लोगों ने पीट-पीटकर की हत्याएसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पवन अपने ससुराल पहुंचकर अपने साले राजू को ले गया था, राजू का अभी तक कोई पता नहीं है. उसकी खोज की जा रही है.
यूपी के फतेहपुर में दामाद बना हैवान, ससुराल के 5 लोगों पर तलवार से किया हमला, लोगों ने पीट-पीटकर की हत्या
यूपी के फतेहुपर में दामाद ने अपने ससुराल पहुंचकर साले समेत पांच लोगों को तलवार से हमला कर दिया. घटना से गुस्साए गांव वालों ने दामाद को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है और घायलों को कानपुर हैलट में भर्ती करवाया गया है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पवन अपने ससुराल पहुंचकर अपने साले राजू को ले गया था, राजू का अभी तक कोई पता नहीं है. उसकी खोज की जा रही है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है.
मामला औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव का है. घरवालों ने बताया कि पवन की शादी 26 साल पहले हुई थी. शादी के बाद पत्नी पांच साल तक ससुराल में रही. इसके बाद विवाद होने पर वह अपने बच्चों को लेकर मायके चली आई. पवन को आशंका थी कि ससुरालवालों ने उसकी पत्नी को भड़काया है वापस ससुराल नहीं आने दे रहे हैं. इसी वजह से उसने साजिश रची और पहले बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने अपने साले राजू विश्वकर्मा को अपने साथ ले गया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद अकेले ही लौटा. अपने घर पर कपड़े बदलने के बाद वह रात करीब 10 बजे फिर बीकमपुर आ गया.
पांच लोगों पर तलवार से हमला, गुस्साए लोगों ने उतारा मौत के घाट
एसपी ने बताया कि जब परिजनों ने राजू के बारे में पूछा तो पवन ने कहा कि वह कहीं रुक गया है और खुद लौट आएगा, लेकिन उसने उसके ठिकाने की जानकारी नहीं दी. इसके बाद तलवार से घर के बाहर सो रहे छोटे साले राजेश, सरहज बुद्धा, भतीजा प्रदीप, राजकरन, गोरे पर हमला कर दिया. घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई. गुस्साए गांव वालों में दामाद पवन की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है और घायलों को कानपुर हैलट में भर्ती करवाया गया है.



