Q2 Results This Week: शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए 26 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो रहा नया कारोबारी हफ्ता बेहद खास रहने वाला है. दिवाली के त्योहार से ठीक पहले बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी. इस पूरे हफ्ते में 250 से ज्यादा छोटीबड़ी कंपनियां अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही हैं. इन नतीजों से पता चलेगा कि पिछली तिमाही में कंपनियों की कमाई कैसी रही. बाजार के निवेशकों की नजर खास तौर पर L&T, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, ट्रेंट जैसी बड़ी कंपनियों के प्रदर्शन पर टिकी है. इसके साथ ही बजाज ऑटो, वेदांता, टाटा स्टील, कोल इंडिया, पेटीएम जैसी चर्चित कंपनियां भी इसी हफ्ते अपने हिसाबकिताब का ब्योरा सामने रखेंगी.

हफ्ते के पहले दो दिन इन दिग्गजों पर रहेगी नजर

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार, 26 अक्टूबर को कमाई के नतीजों की शुरुआत टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, पेटीएम जैसी बड़ी कंपनियों से हो रही है. सोमवार को ही आईटीसी होटल्स, मैनकाइंड फार्मा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आरईसी, सोना बीएलडब्ल्यू के नतीजे भी आएंगे. साथ ही एथर एनर्जी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स भी सितंबर तिमाही के आंकड़े जारी करेंगी. निवेशक इन कंपनियों की कमाई के साथसाथ इनके कामकाज के तरीके को भी बारीकी से देखेंगे.

मंगलवार, 27 अक्टूबर का दिन बाजार के लिए काफी बड़ा रहेगा. इस दिन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी L&T अपने नतीजे देगी. ऑटो सेक्टर से मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो के नंबर सामने आएंगे. मेटल सेक्टर की बात करें तो टाटा स्टील, वेदांता आयरन एंड स्टील, सेल के नतीजे भी मंगलवार को ही आएंगे. इनके अलावा मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, टाटा कैपिटल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, वारी एनर्जीज, सिप्ला, एसीसी, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट भी इसी दिन अपनी तिमाही कमाई की जानकारी देंगी.

28 अक्टूबर को कई बड़ी कंपनियों के रिजल्ट आएंगे

हफ्ते के बीच यानी बुधवार, 28 अक्टूबर को एफएमसीजी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर अपने नतीजे घोषित करेगी. इसी दिन ऑटो सेक्टर की हीरो मोटोकॉर्प, ह्युंडई मोटर इंडिया, टीवीएस मोटर के आंकड़े भी आएंगे. अडानी ग्रुप की दो बड़ी कंपनियों अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स के नतीजे भी बुधवार को ही जारी होंगे. इसके अलावा बंधन बैंक, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, पीवीआर आइनॉक्स, यूनाइटेड स्पिरिट्स के साथसाथ मीशो, इन्फो एज के नतीजों पर भी बाजार की खास नजर रहेगी.

गुरुवार, 29 अक्टूबर को एशियन पेंट्स, ट्रेंट, सुजलॉन एनर्जी के नतीजे सबसे ज्यादा चर्चा में रहेंगे. सरकारी कंपनी कोल इंडिया, अंबुजा सीमेंट्स, ब्लू स्टार, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंडिगो एयरलाइंस भी गुरुवार को अपने सितंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी. साथ ही लॉरस लैब्स, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, पाइन लैब्स, टीटागढ़ रेल, प्राज इंडस्ट्रीज, वीगार्ड, वेलस्पन कॉर्प के नतीजे भी इसी दिन सामने आएंगे.

शुक्रवार के नतीजे तय करेंगे बाजार के आगे की चाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भी कई बड़ी कंपनियां कतार में हैं. इस दिन सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स , बैंक ऑफ बड़ौदा, गेल , इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, डिक्सन टेक्नोलॉजीज के नतीजे जारी किए जाएंगे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही आदित्य बिड़ला कैपिटल, डेल्हीवरी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, एसजेवीएन , सन टीवी, वरुण बेवरेजेज, फीनिक्स मिल्स भी अपनी सितंबर तिमाही की कमाई का ऐलान करेंगी.

निवेशकों के लिए ये हफ्ता इसलिए बेहद जरूरी है क्योंकि एक साथ ऑटो, बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के नंबर सामने आ रहे हैं. इन आंकड़ों से साफ होगा कि बाजार में सामानों की मांग कैसी है. साथ ही कच्चे माल की बढ़ती लागत का कंपनियों के मुनाफे यानी मार्जिन पर क्या असर पड़ा है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.