भारतीय बाजार में रेनॉल्ट 3 जुलाई 2026 को अपडेटेड क्विड को लॉन्च करेगी. लॉन्च की डेट की घोषणा के अलावा, फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी ने हैचबैक के बारे में कोई दूसरी जानकारी नहीं शेयर कि है.हालांकि, पहले सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि अपडेट मुख्य रूप से कॉस्मेटिक होगा.

नई रेनॉल्ट क्विड में क्या कुछ होगा
टेस्ट मॉडल के फ्रंट फेसिया, रेनॉल्ट बैज और टेल लैंप के आसपास कैमॉफ्लाज लगा हुआ देखा गया है, जो दिखाता है कि स्टाइल में कुछ बदलाव किए गए हैं, न कि पूरी तरह से नया डिज़ाइन. उम्मीद है कि इस फेसलिफ्ट में एक नया ग्रिल, अपडेटेड बंपर और संशोधित लाइटिंग एलिमेंट्स शामिल होंगे, ताकि क्विड का डिज़ाइन की नई स्टाइलिंग के जैसा होगा.
दमदार फीचर्स से होगी लैस
केबिन में भी कुछ बदलाव होने की उम्मीद है. हालांकि ने अभी तक किसी नए फीचर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अपडेटेड क्विड में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डैशबोर्ड लेआउट में मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इंजन की बात करें तो क्विड में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसमें मौजूदा 1.0 लीटर, तीनसिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही रहेगा जो 65 बीएचपी पावर और 96 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. ग्राहकों को पांचस्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या पांचस्पीड एएमटी का ऑप्शन मिलता रहेगा.
सातसीटर वेरिएंट पहले ही हो चुका है लॉन्च
रेनॉल्ट पहले ही नेक्सट जनरेशन की डस्टर पहले ही लॉन्च कर चुकी है, जबकि इसका सातसीटर वेरिएंट जल्द ही बाज़ार में आने वाला है. क्विड भारत में एक दशक से ज्यादा समय से बिक रही है और रेनॉल्ट की सबसे किफायती पेशकश बनी हुई है. लॉन्च होने के बाद, यह नया मॉडल मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 और मारुति सुजुकी सेलेरियो जैसी कारों को टक्कर देगा.



