मनोरंजन जगत में आज का दिन कानूनी नोटिस, नए प्रोजेक्ट्स और चौंकाने वाली मुलाकातों से भरा रहा। जहाँ एक तरफ ‘विमल इलायची’ विज्ञापन विवाद में बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं की FDA के सामने सुनवाई पूरी हुई, वहीं दिग्गज प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की सेहत बिगड़ने की खबर आई है। इसके अलावा, सिनेमा प्रेमियों के लिए राजकुमार राव की नई फिल्म का ट्रेलर और करीनामीरा की चर्चित फोटो भी खूब सुर्खियों में है। आइए डालते हैं आज की 5 बड़ी बॉलीवुड खबरों पर एक नज़र:

………………………………………………………………………………………………………………………………………
विमल इलायची विज्ञापन विवाद
शाहरुख, अजय और टाइगर ने FDA के नोटिस पर दर्ज कराया अपना रुख
पान मसाला ब्रांड ‘विमल इलायची’ के सरोगेट विज्ञापन 
मामले में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स शाहरुख खान, अजय देवगन और 
टाइगर श्रॉफ की कानूनी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी किए गए 
कारण बताओ नोटिस के जवाब में तीनों अभिनेताओं ने अपना लिखित पक्ष पेश कर दिया है
महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया 
कि तीनों अभिनेताओं के आधिकारिक जवाब विभाग को प्राप्त हो चुके हैं
इनमें से दो एक्टर्स ने अपना पक्ष रखने के लिए व्यक्तिगत सुनवाई की मांग की थी
जो अब पूरी हो चुकी है। अब अथॉरिटी इस पूरे मामले में 
आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कदम बढ़ा रही है
महाराष्ट्र में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, 
बिक्री और प्रचारप्रसार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है…

………………………………………………………………………………………………………………………………………

करीना कपूर ने रेडियो शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ के लिए मीरा कपूर के साथ तस्वीर साझा की
करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीरा के साथ तस्वीर साझा की
दोनों को पहली बार इस तरह एक साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान नजर आए
खास बात है कि मीरा कपूर, करीना के पूर्व बॉयफ्रेंड और अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी हैं
अब करीना और मीरा की यह मुलाकात एक खास वजह से हुई है
करीना कपूर अपने रेडियो शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ के नए सीजन के
साथ वापस लौट रही हैं, इसी शो में मीरा कपूर बतौर मेहमान नजर आएंगी 
करीना ने मीरा के साथ तस्वीर साझा करते हुए उनकी तारीफ भी की
अभिनेत्री ने लिखा कि शो में उनके साथ बेहद
गर्मजोशी से मिलने वाली और प्यारी मीरा कपूर मौजूद थीं..

………………………………………………………………………………………………………………………………………

दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत
इनकम टैक्स जांच के बीच लंदन के अस्पताल में हुए भर्ती
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जब उनकी सेहत के बारे में पूछा गया
तो भगनानी ने प्राइवेसी की गुजारिश की और कहा वह अकेले” रहना चाहते हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।
उनकी सेहत के बारे में और जानकारी का अभी इंतजार है
यह मामला तब सामने आया, जब टैक्स अधिकारियों ने
मुंबई में 12 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।
ये जगहें मशहूर प्रोड्यूसर, उनकी बहू रकुल प्रीत सिंह 
और प्रोडक्शन कंपनी ‘पैनोरमा स्टूडियोज’ से जुड़ी थीं…

………………………………………………………………………………………………………………………………………
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म का ट्रेलर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में लॉन्च किया गया
इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
के साथ फिल्म की कास्ट और क्रू भी मौजूद थे
CSMT उन जगहों में से एक था, जहां 2008 में हमला हुआ था
‘प्रहार’ ट्रेलर की बात करें तो यह फिल्म 26/11 के मुंबई 
आतंकी हमलों से जुड़ी कुछ खास बातें दिखाने का वादा करती है
यह मुख्य रूप से आतंकवादी अजमल कसाब के
मुकदमे पर बनी है, जिसे हमलों के दौरान पकड़ा गया था…

………………………………………………………………………………………………………………………………………
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वान’ ने 5वें दिन
टिकटो पर छूट के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है
वहीं, अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की 
एडवांस बुकिंग ने आते ही जबरदस्त माहौल बना दिया है

………………………………………………………………………………………………………………………………………