भारत और श्रीलंका के बीच बीते समय में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन जीत हासिल कि है। इस मैच के 5वें दिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। जिससे भारतीय टीम के गेंदबाज मानव सुथार का अहम योगदान रहा है।

सुथार के बेहतरीन प्रधर्शन के कारण श्रीलंका क्रिकेट टीम बोर्ड पर केवल 206 रन ही लगा सकी और 165 रनों से इस मुकाबले को अपने हाथों से गांवा दिया। तो आइए आपको भी इस मुकाबले के बारे में कुछ खास जानकारी देने कि कोशिश करते हैं।

Team India के लिए मानव सुथार ने दिखाया कमाल का प्रदर्शन

पहले टेस्ट मैच के 5वें दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने काफी अच्छी शुरुआत की थी, जिसमें श्रीलंका टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा के साथ सोनल धीनुष्का ने अर्द्धशतक जड़कर टीम को मैच में एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए एक बाद एक श्रीलंका के खिलाड़ियों को पवेलियन के लिए चलता कर दिया।

जडेजा ने 59 रन पर डी सिल्वा का विकेट अपने नाम किया, जिसके बाद मैदान में बल्लेबाजी करने आए निरोशन डिकवेला को प्रसिद्ध कृष्णा ने केवल 10 रन पर ही चलता कर दिया। इन दो विकेट के गिरने के बाद भारतीय टीम को राहत मिली और टीम ने और भी ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।

सोनल और केशरा के बीच हुई साझेदारी

कप्तान और डिकवेला का विकेट गिरने के बाद श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल और केशरा ने टीम की कमाल संभालते हुए बेहतरीन साझेदारी कि थी, लेकिन इसको भारतीय टीम के गेंदबाज मानव सुथार भारतीय टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए 1 ओवर में अपने नाम कुल 3 विकेट किए।

इसके बाद श्रीलंका का आखिरी विकेट लेकर मानव सुधार ने भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 165 रनों जीत हासिल कराने में अहम भूमिका निभाई है। भारतीय टीम की इस जीत के बाद टीम ने सीरीज में 10 से बढ़त हासिल कर ली है।

देवदत्त और सुथार ने दिखाया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जहां एक ओर टीम के गेंदबाज मानव सुथार ने पहली पारी में अपने नाम 4 विकेट किए और श्रीलंका टीम को 284 रनों पर सिमटा दिया। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके बाद दूसरी पारी में भी मानव ने टीम के लिए 6 विकेट झटके, इस तरह से पहले मैच में सुथार ने कुल 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का भी प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार देखने को मिला। पहली पारी में पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद दूसरी पारी में खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए 44 रनों की पारी खेली, जिससे भारतीय टीम को जीत हासिल करने में बड़ी मदद मिली है।