Hyderabad Threat Email: तेलंगाना के हैदराबाद मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ईमेल में काचीगुड़ा स्थित होटल टूरिस्ट प्लाजा और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल भेजने वाले ने खुद को लश्करएतैयबा से जुड़ा बताया है और करीब 300 लोगों को मारने की धमकी बढ़ा दी है। हालांकि, पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

26 नवंबर को हमले की धमकी
हैदराबाद पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने 21 नवंबर को इस संबंध में अलर्ट जारी किया था। इसके मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में कहा गया कि 26 नवंबर को हैदराबाद में 2008 के मुंबई हमलों जैसी वारदात को दोहराया जाएगा। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसमें काचीगुड़ा के होटल टूरिस्ट प्लाजा और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की बात कही गई है।
लतीफ भट की मौत का बदला लेने का दावा
ईमेल भेजने वाले ने हमले की वजह भी बताई है। उसने दावा किया कि वह लश्कर कमांडर लतीफ भट और उसके साथियों के मारे जाने का बदला लेना चाहता है। हालांकि, ईमेल भेजने वाले का लश्करएतैयबा से संबंध होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। उसने ईमेल में करीब 300 लोगों को मारने की धमकी भी दी है।
होटल और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने होटल, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण सरकारी ठिकानों पर भी निगरानी रखने को कहा गया है। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और लावारिस सामान पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एंटीसैबोटाज जांच और गश्त तेज
हैदराबाद पुलिस ने 22 नवंबर को जारी प्रेस नोट में बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए तुरंत सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संदिग्ध जगहों पर एंटीसैबोटाज जांच की गई है। इसके साथ ही शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ा दी गई है। साइबर क्राइम पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसे पकड़ने में जुटी है।
पुलिस ने लोगों से क्या अपील की?
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। साथ ही अफवाहों को आगे फैलाने से भी मना किया है। अगर किसी को संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखाई देता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया जा सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सतर्क है।
𝗡𝗼𝘁 𝘁𝗼 𝘁𝗿𝘂𝘀𝘁 𝗼𝗻 𝗿𝘂𝗺𝗼𝘂𝗿𝘀. 𝗛𝘆𝗱𝗲𝗿𝗮𝗯𝗮𝗱 𝗖𝗶𝘁𝘆 𝗣𝗼𝗹𝗶𝗰𝗲 𝗶𝗻𝘁𝗲𝗻𝘀𝗶𝗳𝗶𝗲𝗱 𝘀𝗲𝗰𝘂𝗿𝗶𝘁𝘆 𝗺𝗲𝗮𝘀𝘂𝗿𝗲𝘀 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄𝗶𝗻𝗴 𝗮𝗹𝗹𝗲𝗴𝗲𝗱 𝗶𝗻𝘁𝗶𝗺𝗶𝗱𝗮𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗘𝗺𝗮𝗶𝗹 𝗖𝗣 𝗛𝘆𝗱𝗲𝗿𝗮𝗯𝗮𝗱
Hyderabad: Following the receipt of a…
— Hyderabad City Police November 22, 2026



