अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और आप एक ऑटोमैटिक कार खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में सही कार चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए हमने Maruti Swift AMT, Tata Punch AMT, Honda Amaze CVT और Baleno AMT की कीमत, माइलेज, फीचर्स और ड्राइविंग अनुभव की तुलना की है, ताकि आपको अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर कार चुनने में आसानी हो.

Maruti Suzuki Swift AMT

के ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.03 लाख रुपये है. नई Swift का डिजाइन पहले से ज्यादा स्पोर्टी हो गया है. इसमें नई ग्रिल, LED DRLs और स्टाइलिश टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे आकर्षक लुक देती हैं.इसके केबिन में ऑलब्लैक थीम, नया डैशबोर्ड डिजाइन और बेहतर क्वालिटी वाली सीटें मिलती हैं, जिससे अंदर बैठने पर प्रीमियम फील आता है.

Swift में 1.2लीटर 3सिलेंडर ZSeries पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 80.46 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 9इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऑटोमैटिक वेरिएंट में यह कार करीब 25.75 kmp का माइलेज देने में सक्षम है.

Tata Punch AMT

के ऑटोमैटिक मॉडल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये है. यह एक माइक्रो SUV है, जो अपने मजबूत डिजाइन और ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती है.Punch में स्प्लिट हेडलैंप, 16इंच अलॉय व्हील्स और मस्कुलर बॉडी डिजाइन मिलता है। इसके इंटीरियर में डुअलटोन थीम, आरामदायक सीटें और बेहतर विजिबिलिटी दी गई है. इसके दरवाजे 90 डिग्री तक खुलते हैं, जिससे अंदर बैठना और सामान रखना आसान हो जाता है.

इसमें 1.2लीटर Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 bhp पावर और 115 Nm टॉर्क देता है. फीचर्स में 10.25इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर शामिल हैं.Punch को 5स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, जो इसे सुरक्षित कारों में शामिल करती है. इसका 5स्पीड AMT गियरबॉक्स शहर में आसान ड्राइविंग अनुभव देता है और यह करीब 20.09 kmpl का माइलेज देती है.

Honda Amaze CVT

Honda Amaze के CVT ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.65 लाख रुपये है. यह एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट सेडान है, जिसका डिजाइन काफी एलिगेंट और क्लासिक है.इसमें क्रोम ग्रिल, LED हेडलैंप और चौड़ा बंपर मिलता है. अंदर की तरफ डुअलटोन इंटीरियर, पीछे बैठने वालों के लिए अच्छा लेगरूम और 420 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है.

Amaze में 1.2लीटर 4सिलेंडर iVTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स काफी स्मूथ है और गियर बदलते समय झटके महसूस नहीं होते.फीचर्स में टचस्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ISOFIX और ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसका माइलेज करीब 19.46 kmpl है.

कौनसी कार आपके लिए बेहतर?

अगर आपको ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली कार चाहिए तो Maruti Swift AMT एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. वहीं, मजबूत बॉडी और SUV जैसा अनुभव चाहने वालों के लिए Tata Punch AMT बेहतर ऑप्शन है. अगर आप आरामदायक ड्राइव और प्रीमियम सेडान पसंद करते हैं तो Honda Amaze CVT भी एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.