अगर आपको लगता है कि सितंबर में लॉन्च होने वाली सभी कारें अब लॉन्च हो चुकी हैं, तो आप गलत हैं.आने वाले 10 दिनों में भारत में एक या दो नहीं बल्कि पांच नई कारें लॉन्च होने वाली हैं. तो चलिए आपको इस खबर के माध्यम से लॉन्च होने वाली गाड़ियों के बारे में बताते हैं. जिसमें टाटा एरिस, टाटा एरिस.ev, रेनॉल्ट ट्राइबर टर्बो, होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट है.

टाटा एरिस टिगोर का नया वेरिएंट

टाटा मोटर्स भारत में अपनी लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट सेडान, टिगोर का प्रोडक्शन बंद कर रही है. कंपनी इस सेडान की जगह एरिस नामक एक नया मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग बना रही है. एरिस के बाहरी डिज़ाइन में व्यापक बदलाव किए गए हैं, जिनमें स्लिमर ग्रिल, बड़ा लोअर एयर डैम, डीआरएल के साथ एलईडी रिफ्लेक्टर हेडलैंप और एलईडी फॉग लैंप शामिल हैं.

एक नए बैंगनी कलर की भी मिल सकता है और पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप, एक नया डिज़ाइन किया गया बूट लिड और एक नया बम्पर भी मिल सकता है. अंदर की तरफ, एरिस में 10.25 इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, सेमीडिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और ऑटोफोल्डिंग ओर्वम्स मिलने की उम्मीद है. इसमें छह एयरबैग, ईएससी, हिलहोल्ड असिस्ट, 360डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और टीपीएमएस जैसे सुरक्षा फीचर्स होने की उम्मीद है.

एरिस में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा, जो 86 पीएस और 113 एनएम का पावर जनरेट करेगा. इसके अलावा, इसमें सीएनजी वर्जन भी मिलेगा, जो 76 पीएस और 97 एनएम का पावर जनरेट करेगा. ये दोनों कारें 5स्पीड मैनुअल और 5स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होंगी. एरिस 25 सितंबर को लॉन्च होने वाली है और इसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच होगी.

टाटा एरिस.ev टिगोर .ईवी रिप्लेसमेंट

ICE Aeris के अलावा, टाटा मोटर्स 25 सितंबर को भारत में Aeris.ev भी लॉन्च करेगी. यह इलेक्ट्रिक सेडान मूल रूप से Tigor.ev की जगह लेगी और उम्मीद है कि इसका इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर अपडेटेड Tiago EV के साथ साझा किया जाएगा. इसमें भी वही 19 kWh और 24 kWh बैटरी पैक मिल सकता है, जिसकी रेंज लगभग 226 किमी और 285 किमी हो सकती है.

इसमें Curvv EV से इंस्पायर कनेक्टेड LED टेललाइट डिज़ाइन और नए अलॉय व्हील शामिल होंगे. इंटीरियर की बात करें तो, इस EV में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ एक स्टैंडअलोन 10.25इंच टचस्क्रीन, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने की उम्मीद है.

इसके साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग, टाइपसी पोर्ट, रियर एसी वेंट और 360डिग्री कैमरा शामिल हो सकते हैं. छह एयरबैग भी स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाने की उम्मीद है. इसकी कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये से शुरू होकर लगभग 9.49 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है.

रेनॉल्ट ट्राइबर टर्बो

फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी रेनॉल्ट आखिरकार ट्राइबर की सबसे बड़ी समस्या में से एक, यानी कम पावर आउटपुट की समस्या को दूर करने जा रही है. कंपनी ट्राइबर का टर्बोपेट्रोल वर्जन लॉन्च करने की प्लान बना रही है. सात सीटों वाली इस एमपीवी में 1.0 लीटर का तीनसिलेंडर टर्बोपेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है, यह वही इंजन होगा जो किगर और निसान मैग्नाइट में भी इस्तेमाल किया गया है.

किगर में यह इंजन 100 पीएस और 160 एनएम का पावर जनरेट करता है. हालांकि, ट्राइबर के लिए इंजन की ट्यूनिंग अभी तय नहीं हुई है. इसलिए माना जा रहा है कि नया इंजन 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा, जबकि सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पर भी विचार किया जा रहा है. रेनॉल्ट द्वारा इसी इंजन के साथ फैक्ट्रीफिटेड सीएनजी वर्जन भी लॉन्च करने की उम्मीद है सीएनजी सेटअप में बूट फ्लोर के नीचे डुअल सिलेंडर लगे होंगे ताकि लगेज स्पेस बना रहे.

इसमें लगभग मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. ट्राइबर में फिलहाल 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है. टर्बो वर्जन की कीमत मौजूदा 5.81 लाख रुपये से 8.53 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. इसके सितंबर के आखिरी तक लॉन्च होने की संभावना है.

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट

ने स्लाविया फेसलिफ्ट को पेश कर दिया है, जिसमें अपडेटेड सेडान में कुछ मामूली बाहरी बदलाव और कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स जोड़े गए हैं. फ्रंट में संशोधित एलईडी डीआरएल, शार्प बंपर, टेक्सचर्ड एयर डैम और एलईडी फॉग लैंप दिए गए हैं, जबकि 16 इंच के डायमंडकट अलॉय व्हील्स को नया डिजाइन मिला है. पीछे की तरफ, एलईडी टेल लैंप को अपडेट किया गया है और अब इनमें सीक्वेंशियल इंडिकेटर दिए गए हैं. मॉन्टे कार्लो वेरिएंट में ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स और ग्रिल पर रेड एक्सेंट दिए गए हैं. स्कोडा ने कलर पैलेट में आर्कटिक सिल्वर और कैपुचीनो बेज को भी शामिल किया है, जिससे रंगों की कुल संख्या 10 हो गई है.

अंदर की बात करें तो, स्लाविया में एआई असिस्टेंट के साथ अपडेटेड 10.1 इंच का टचस्क्रीन और 10.25 इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इस सेडान में सेगमेंट में पहली बार रियर सीट मसाज फंक्शन, 360डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं. दूसरे फीचर्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल हैं.

इंजन पहले जैसे ही हैं, जिनमें 1.0लीटर टीएसआई इंजन 115 पीएस और 178 एनएम का पावर जनरेट करता है, और 1.5लीटर टीएसआई इंजन 150 पीएस और 250 एनएम का पावर जनरेट करता है. हालांकि, छोटे इंजन में अब पहले वाले 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की जगह नया 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. 1.5लीटर इंजन में पहले की तरह ही 7स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स है. फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत लगभग 11 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है.

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट

का फेसलिफ्ट मॉडल अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च होगा. भारत में लॉन्च होने के बाद यह एसयूवी का पहला बड़ा अपडेट होगा. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। फेसलिफ्ट में ग्रिल, फ्रंट और रियर बंपर, लाइटिंग एलिमेंट्स और अलॉय व्हील्स में बदलाव देखने को मिलेंगे. वहीं, इसका ओवरऑल लुक लगभग अपरिवर्तित रहेगा.

अंदर की तरफ, होंडा द्वारा एक बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई अपहोल्स्ट्री और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जोड़ने की उम्मीद है. एसयूवी में संशोधित 360डिग्री कैमरा और अपडेटेड ADAS सूट भी मिल सकता है, जिसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन असिस्ट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.

इंजन की बात करें तो एलिवेट फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है. यह इंजन 119 पीएस और 145 एनएम का पावर जनरेट करता है. इसमें 6स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिलते रहेंगे.