मोदी सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए एक और बड़ा और निर्णायक प्रहार किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बड़े ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर छापेमारी की और एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया,

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘मोदी सरकार ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए नशीले पदार्थों के खिलाफ एक और जोरदार प्रहार किया है’. 23 अक्टूबर को हमारी एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की और एक अंतरराष्ट्रीय नार्कोकार्टेल को ध्वस्त कर दिया’.
Modi Govt deals another lethal blow against drugs with Operation Trident.
Our agencies launched a barrage of simultaneous crackdowns across 38 locations in Assam, Mizoram and Manipur on 23 October, smashing an international narcocartel. The operation revealed ₹100 crore worth of hawala transactions, froze 1,424 bank accounts, attached properties worth ₹17.82 crore, seized 500 detonators and ₹12 lakh in cash, and led to the arrest of 18 people.
The network trafficked narcotics across the borders of India, Myanmar and Bangladesh through the Death Triangle Corridor. The offensive attests to Indias Himalayan resolve to realise the mission of eradicating every drug network by 31 December 2029. India will hammer until the last nail is driven into the coffin of drug cartels.
Heartiest congratulations to the antinarcotics team comprising central agencies, and police forces of the three states.
— Amit Shah October 25, 2026
17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, 18 गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री आगे बताया कि इस ऑपरेशन में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला. इसके साथ ही 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए, 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई वहीं 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए. इसके अलावा 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
सीमाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी
शाह के मुताबिक यह नेटवर्क ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के जरिए भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2029 तक नशीले पदार्थों के हर नेटवर्क को खत्म करने के भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि भारत तब तक प्रहार करता रहेगा, जब तक कि नार्कोकार्टेल का पूरी तरह से खात्मा नहीं हो जाता. इसके साथ ही उन्होंने इस ऑपरेशन में शामिल केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस बलों से बनी एंटीनारकोटिक्स टीम को बधाई दी.
दरअसल मोदी सरकार ने 31 दिसंबर 2029 तक नशीले पदार्थों के हर नेटवर्क को खत्म करने का संकल्प लिया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जिसको लेकर लगातार इसके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. असम, मिजोरम और मणिपुर में हुई ये कार्रवाई इसी का हिस्सा है.



