बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी देश के उच्च पद पर बैठने नायक नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी को सबसे नालायक नेता बताते हुए राष्ट्रपति से मिलकर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वोट चोरी होने की बात है तो ये कोर्ट क्यों नहीं जाते. उन्होंने फेक न्यूज से देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें उन्होंने वोट चोरी के आरोपों को लेकर सीधे राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होने राहुल गांधी पर सवाल उठाया कि वोट चोरी हुए तो राहुल ने सबूत क्यों नहीं दिखाए. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यदि उनके पास सबूत नहीं है तो वह राष्ट्रपति के पास क्यों गए. गए भी तो उन्होंने राष्ट्रपति से मिलकर झूठ कयों बोला.
सड़क की लड़ाई में राष्ट्रपति को लाने का आरोप
उन्होंने कहा कि पूरा देश सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोग देश को बंधक बनाकर रखना चाहते हैं. संबित पात्रा ने कहा कि इनकी सड़क की लड़ाई चल रही थी और इसमें इन्होंने राष्ट्रपति को भी झसीट लिया. उन्होंने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में प्रदर्शन और बिगड़े हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा किदिल्ली में आगजनी की साजिश रची गई. कुछ लोगों ने राजधानी को बंधक बनाने का प्रयास किया.
विपक्ष पर बीजेपी का बड़ा हमला
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और पूरा विपक्ष बिना मतलब हल्ला मचा रहा है. इन लोगों के पास वोट चोरी के कोई सबूत नहीं है. इनकी हालत केवल चोर मचाए शोर वाली है. लेकिन इनके मंसूबे जनता के सामने लगातार सामने आ जा रहे हैं. उन्होंने चुनाव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा मदद करने के आरोप कहा कि बीजेपी की मदद ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि गणेश भगवान कर रहे हैं.
प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप
बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन राष्ट्रपति के सामने जाकर बेसिक प्रोटोकॉल ही भूल गए. उन्होंने गलत ढंग से तथ्यों को पेश करने की कोशिश की. वहीं जब राष्ट्रपति ने उनसे सबूत मांगा वह तारीख बताने लगे. संबित पात्रा ने कहा कि ये लोग चुनाव आयोग पर एक साल से आरोप लगा रहे थे, अब यही शिकायत लेकर राष्ट्रपति के पास गए तो सबूत क्यों नहीं ले गए. उन्होंने कहा कि सबूत तो इनकी जेब में होना चाहिए था.



