
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के बीड से मेडिकल लापरवाही का एक ऐसा मामला सामनेआ रहा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक महिला की हालत बेहद खराब हो गई. उसके परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान उसके पेट के अंदर एक ग्लव और पेपर टिश्यू मिला था. इतना ही नहीं इसके बाद उसे पेट में तेज दर्द हुआ और उसकी हालत हद से ज्यादा खराब हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित डॉक्टर और स्टाफ सदस्यों को नोटिस जारी किया.
पेट से मिला ग्लव और पेपर टिश्यू
जानकारी के लिए बता दें कि बीड की रहने वाली संध्या सूरज गायकवाड़ का 1 अगस्त को बीड जिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद उसे लगभग चार दिन अस्पताल में रखा गया और फिर छुट्टी दे दी गई. परिवार ने इस बात की जानकारी दी है कि घर लौटने के बाद संध्या को पेट में लगातार तेज दर्द होने लगा. जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए. वहीं फिर प्राइवेट अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट के अंदर कई ऐसी चीजे मिली जिसे देख वो हैरान हो गए. इसके बाद संध्या को आगे के इलाज के लिए पुणे के ससून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी दूसरी सर्जरी हुई. परिवार का दावा है कि इस प्रक्रिया के दौरान उसके पेट से एक ग्लव और पेपर टिश्यू मिला.
Odisha Flood: ओडिशा में बाढ़ का कहर, 13 लाख लोग प्रभावित, 1000 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान
बच्चे को उठा भी नहीं पा रही थी मां
संध्या की माँ ने अपनी बेटी की हालत पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि हालाँकि उनकी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के बाद उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि अब उसमें अपने बच्चे को गोद में लेने की भी ताकत नहीं है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। परिवार इस पूरी स्थिति के लिए अस्पताल की लापरवाही को जिम्मेदार मानता है.
पति ने लगाए गंभीर आरोप
संध्या के पति सूरज गायकवाड़ ने सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अगर सर्जरी के बाद उनकी पत्नी के पेट के अंदर बाहरी चीज़ें नहीं छोड़ी गई होतीं, तो उनकी हालत इतनी गंभीर नहीं होती. परिवार अब घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है.
Ayesha Khan Engagement: फिंगर में डायमंड रिंग, बाहों में ‘मिस्ट्री मैन’! धुरंधर फेम आयशा खान की जिंदगी में आया कौन? तस्वीरें की शेयर



