केंद्र सरकार की ‘PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ तेजी से आगे बढ़ रही है. सरकार ने घोषणा की है कि यह योजना जल्द ही 50 लाख लाभार्थी परिवारों का आंकड़ा पार कर लेगी. यह जानकारी भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी.

सरकार का कहना है कि PM सूर्य घर योजना का उद्देश्य देश के ज्यादा से ज्यादा घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है, ताकि लोग अपनी बिजली खुद बना सकें और बिजली का खर्च कम हो. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है.
PM सूर्य घर 2.0 पर हुई अहम बैठक
अटल अक्षय ऊर्जा भवन में आयोजित PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2.0 पर विचारमंथन बैठक से हुई. इस बैठक की अध्यक्षता नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव जेवीएन सुब्रमण्यम ने की. बैठक में इंटरनेशनल सोलर अलायंस के महानिदेशक आशीष खन्ना, ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सोलर उपकरण बनाने वाली कंपनियां, डिस्कॉम और कई प्रमुख संस्थानों के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान योजना को और बेहतर बनाने, लोगों तक इसकी पहुंच बढ़ाने और सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर चर्चा हुई. सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें.
50 लाख परिवारों तक पहुंचने की तैयारी
BRE Summit 2026 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है और PM सूर्य घर योजना जल्द ही 50 लाख लाभार्थी परिवारों तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहा है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अब देश सिर्फ अपनी जरूरतों को पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए स्वच्छ ऊर्जा का मजबूत मॉडल बनकर उभर रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. यह आयोजन 2 से 5 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा.
हर घर बनेगा बिजली उत्पादक
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाईक ने कहा कि PM सूर्य घर योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब आम लोग सिर्फ बिजली के उपभोक्ता नहीं रहेंगे, बल्कि बिजली उत्पादक भी बनेंगे. उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर से ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ेगा, लोगों की आय में सुधार होगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. इससे पर्यावरण संरक्षण के साथसाथ देश की ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी.
समिट में क्याक्या हुआ?
BRE Summit 2026 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में समिट का आधिकारिक लोगो लॉन्च किया गया. इसके साथ ही ऊर्जा चक्र की शुरुआत हुई, जो भारत की स्वच्छ ऊर्जा अभियान का प्रतीक है. सरकार ने समिट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया, जिससे लोग रजिस्ट्रेशन, कार्यक्रम और अन्य जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.



