आजकल फैटी लिवर की समस्या कई लोगों में देखने को मिल रही है. इसमें लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है, जिसका संबंध अक्सर ज्यादा वजन, गलत खानपान और शरीर में मेटाबॉलिज्म से जुड़ी गड़बड़ी से हो सकता है. ऐसे में सही डाइट अपनाना जरूरी है. हेल्दी फूड्स शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं और वजन को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं. इससे फैटी लिवर को मैनेज करने में भी मदद मिल सकती है.

होने पर सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि खानपान पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है. फैटी लिवर में ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जिनमें हेल्दी फैट, फाइबर और कम मात्रा में शुगर हो. साथ ही, ज्यादा फैट व चीनी वाली चीजों को कम करना फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए, किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए और वजन कम करना क्यों जरूरी है.
फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए?
फैटी लिवर में डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल किया जा सकता है. सेब, संतरा, अमरूद, पत्तेदार सब्जियां, गाजर, ओट्स और ब्राउन राइस खाए जा सकती हैं. प्रोटीन के लिए दाल, बीन्स, चना, मटर और मछली जैसे विकल्प लिए जा सकते हैं. घी और मक्खन की जगह ऑलिव ऑयल जैसे अनसैचुरेटेड फैट वाले विकल्प बेहतर माने जाते हैं.
ओमेगा3 फैटी एसिड के लिए सैल्मन, सार्डिन जैसी मछलियां भी ली जा सकती हैं. वहीं सफेद ब्रेड और सफेद चावल की जगह साबुत अनाज चुनना बेहतर है. डाइट में फाइबर वाली चीजें रखने से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस हो सकता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और फैटी लिवर को मैनेज करना आसान हो सकता है.
फैटी लिवर में किन चीजों से दूरी बनाना जरूरी है?
फैटी लिवर में ज्यादा फैट और चीनी वाली चीजों के सेवन को कम करना जरूरी है. मीठे सॉफ्ट ड्रिंक, मीठी चाय, एनर्जी ड्रिंक और पैकेज्ड जूस में चीनी ज्यादा हो सकती है.
इसके अलावा सैचुरेटेड और ट्रांस फैट वाली चीजों का सेवन भी कम करना चाहिए. शराब से भी दूरी बनाना जरूरी है, क्योंकि इससे लिवर को और नुकसान पहुंच सकता है.
फैटी लिवर में वजन कम करना क्यों है जरूरी?
अगर फैटी लिवर के साथ वजन ज्यादा है या मोटापा है, तो डॉक्टर धीरेधीरे वजन कम करने की सलाह दे सकते हैं. वजन कम करने से लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद मिल सकती है. इसके लिए बहुत तेजी से वजन घटाने की कोशिश करने की बजाय खानपान में सही बदलाव और शारीरिक एक्टिविटी पर ध्यान देना बेहतर है.
खाने की मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वजन को हेल्दी स्तर पर बनाए रखना फैटी लिवर को मैनेज करने में मदद कर सकता है. हालांकि, कितना वजन कम करना है, यह व्यक्ति की सेहत के अनुसार अलग हो सकता है, इसलिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें.



