Featured Image

सरगुजा। प्रेमी द्वारा लगातार प्रताड़ित करने से वैवाहिक रिश्ता टूटने से परेशान एक युवती ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। घटना सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए क्या है मामला ?

19 वर्षीय युवती का वर्ष 2019 में सोशल मीडिया के ज़रिए हर्ष गोयल से संपर्क हुआ था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाया, दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना।

संबंधों में रहने के दौरान युवती जब भी शादी की बात कहती, युवक टाल देता था। इससे पीड़िता परेशान थी।

इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी

आरोप है कि इसके बाद भी युवक फोन और मैसेज भेज कर उसे परेशान करता रहा। लगातार हस्तक्षेप से वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ गया। पति को इन सब बातों की जानकारी लग गई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने उसे छोड़ दिया।

परेशान युवती ने तब थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 64(2)(एम), 351(2) के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।