Featured Image

बागपत में पटाखों की दुकान में भीषण आग से 2 सिलेंडर फटे. 5 साल की मासूम समेत 2 की मौत, कई लोग झुलसे. जानें क्या हुआ.

Baghpat Cylinder Blast: बागपत के खेकड़ा बाजार में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस चौकी के पास स्थित परचून की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी दुकान और ऊपर बने मकान को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दुकान में रखे दो सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए. आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए. जबकि 38 साल की स्वाति जैन और 5 साल की मासूम आन्या जैन की मौत की सूचना है.

पटाखों में चिंगारी से भड़की आग, दुकान से मकान तक पहुंची लपटें

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप जैन की परचून की दुकान में यह आग लगी. बताया जा रहा है कि दुकान में रखे पटाखों में पहले चिंगारी लगी और फिर आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई और वहां से मकान तक पहुंच गई. पटाखों में आग लगने के कारण ही दो सिलेंडर फट गए. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

व्यापारी का बेटा समेत कई लोग झुलसे

आग लगने के दौरान दुकान में जोरदार धमाके हुए. दो सिलेंडर फटने से बाजार में अफरातफरी फैल गई. हादसे में व्यापारी प्रदीप जैन का बेटा अंकुर जैन और दो अन्य लोग झुलस गए. आग की लपटें और धमाकों की आवाज सुनकर बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थान की ओर भागे.

मकान के अंदर फंसे थे कई लोग, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू

बताया गया कि हादसे के समय बिन्नू प्रसाद जैन सहित दो महिलाएं और दो बच्चे मकान के अंदर फंसे हुए थे. आग की सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग उन्हें बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए. पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

स्वाति और मासूम आन्या की मौत से मचा कोहराम

इस भीषण हादसे में 38 वर्षीय स्वाति जैन और पांच वर्षीय आन्या जैन की मौत हो गई. दोनों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. आग में झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति को संभाल रही है. – पवन तोमर की रिपोर्ट

Must Read- 18 दिनों तक सूखेगी गंगनहर, 20 अक्टूबर से वाटर सप्लाई बंद, जानिए हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 तैयारियों का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Tags