सोना-चांदी में जबरदस्त बढ़त, इस साल सोना ₹13,999 बढ़कर ₹90,161 पर पहुंचा.

नई दिल्ली। ये खबर आप जस्ट अभी न्यूज़ में पढ़ रहे हैं। मंगलवार 8 अप्रैल को सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 20 कैरेट सोने का दाम ₹1,611 बढ़कर ₹90,161 पर पहुंच गया है.।

एक किलो चांदी की कीमत ₹306 बढ़कर ₹90,669 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹90,363 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोना कितना सोना है

इस साल सोना 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। वहीं गोल्ड में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड भी बढ़ रही है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो इसमें भी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसी उम्मीद है कि साल के अंत में चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है।

सोने की कीमत

दिल्ली मुंबई बडे़ महानगर हैं जहां पर सोने की कीमत अलग-अलग हैं. अगर दिल्ली की बात करें तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,590 रुपए है. तो वहीं दूसरे महानगर मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,440 रुपए है।

24 कैरेट सोना सबसे उत्तम

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। शुद्ध सोना या 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता का संकेत होता है. साथ ही इसमें किसी अन्य मेटल को नहीं मिलाया जाता. क्योंकि 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के बनाने में किया जाता है. सोने के लिए अन्य विभिन्न शुद्धताएँ भी होती हैं और इन्हें 24 कैरेट की तुलना में मापा जाता है।

22 कैरेट सोना ज्यादा बिकता है

22 कैरेट सोना ज्वैलरी मेकिंग के लिए बेहतर माना जाता है। यह 22 पार्ट्स सोने और दो पार्ट्स सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल का होता है। अन्य मेटल्स की मिक्सिंग से सोना और भी अधिक कड़ा होता है और ज्वैलरी के लिए उपयुक्त रहता है। 22 कैरेट सोना 91.67 प्रतिशत शुद्ध होता है।

यह भी पढ़ें-

बाजार में मिलावटी शहद की भरमार, ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *