Featured Image

ईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में ईशान किशन ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी इनिंग में पांच चौके लगाए. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. किशन ने यशस्वी जायसवाल को पीछे कर दिया है.

Ishan Kishan: ईशान किशन के लिए 2026 अभी तक बहुत ही शानदार रहा है. टी20 में उन्होंने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता. वापसी के बाद से उन्होंने अपने हर मैच में रन बनाकर टीम को जीत दिलाई है. अब टी20 टीम में उनकी जगह भी पक्की हो गई है. लगातार वो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम करते जा रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में किशन ने 37 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए. इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया. अब वो एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया.

ईशान किशन का बड़ा कारनामा

भारत ने पहले टी20 में विंडीज को आठ विकेट से हराया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाया. उनका साथ ईशान किशन ने भी दिया. दोनों के बीच बढ़िया साझेदारी हुई. अय्यार ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए. वहीं ईशान ने 27 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. किशन अब टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अब तक वो 167 चौके मार चुके हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 107 चौके लगाए थे. वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 60 चौके जड़ चुके हैं. इसके अलावा 1644 रन भी बना चुके हैं.

यशस्वी जायसवाल ने 2023 में बड़ा रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने इस साल 165 चौके मारे थे. आईपीएल 2023 में उन्होंन 82 चौके जड़े थे. इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 50 चौके लगाए थे. अब ईशान ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं. टी20 में उनका बल्ला भी खूब बोलता है. 2025 में उन्होंने कुल 58 चौके लगाए थे. 2016 में विराट कोहली ने 153 चौके जड़े थे. वो लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वहीं पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं. उन्होंने 2022 में 133 चौके मारे थे.

ईशान ने विराट का भी तोड़ा रिकॉर्ड

ईशान किशन टी20 में प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. वो एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली के बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कोहली ने 2016 में 1614 रन बनाए थे. उन्होंने 4 शतक और 14 अर्धशतक लगाए थे. ईशान 2026 में अब तक 45 टी20 मैचों की 45 पारियों में 39.14 की औसत से 1644 रन बना चुके हैं. भारत को दिसंबर तक कई टी20 मुकाबले खेलने हैं. ईशान दो हजार के आंकड़े को पार कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर फ्यूचर में उनका रिकॉर्ड तोड़ पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा.