कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी क्लोजिंग ऑक्शन सेशन व्यवस्था की समीक्षा के बाद एक्सपायरी के दिन फ्यूचरऑप्शन सेटलमेंट वैल्यू तय करने के लिए एक सप्ताह के भीतर दिशानिर्देश जारी कर सकता है. सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शनिवार को यह जानकारी दी.

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने क्लोजिंग ऑक्शन सेशन व्यवस्था के कुछ पहलुओं, बाजार के समय और वायदाविकल्प अनुबंधों के लिए निपटान पद्धति की समीक्षा से जुड़े प्रस्तावों पर तीन अक्टूबर तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी थीं.
पांडेय ने बीएसई ब्रोकर्स फोरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि समापन नीलामी सत्र की समीक्षा के बाद एक्सपायरी के दिन फ्यूचरऑप्शन के निपटान मूल्य से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए एक परामर्श पत्र जारी किया गया था. हम इस समय टिप्पणियों की जांच कर रहे हैं और करीब एक सप्ताह के भीतर दिशानिर्देश जारी करने की उम्मीद है.
Chairman, SEBI, addressed the BSE Brokers Forum at the 2nd Capital Market Confluence today, in Mumbai. Link to his full address is as below:
https://t.co/WzLwiflmEy https://t.co/m5B2ZgHFnJ— SecuritiesandExchangeBoardofIndia October 10, 2026
मिले थे 20,000 कॉमेंट्स
रेगुलेटर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया था कि तीन अक्टूबर, 2026 की शाम सात बजे तक परामर्श पत्र पर उसे लगभग 20,000 टिप्पणियां मिली थीं. पांडेय ने बताया कि सेबी नियमों को सरल बनाने और धोखाधड़ी की रोकथाम को मजबूत करने के लिए ‘डिपॉजिटरी एवं पार्टिसिपेंट्स रेगुलेशंस’ की समीक्षा कर रहा है. इसके साथ ही रेगुलेटर ब्रोकरों के लिए उनके साइज, ग्राहक जोखिम और टेक्नोलॉजी पर निर्भरता के आधार पर एक श्रेणीबद्ध कंप्लायंस फ्रेमवर्क तैयार करने पर भी विचार कर रहा है.
सेबी ने सुझाए दो ऑप्शन
मार्केट के समय को लेकर, मार्केट रेगुलेटर ने दो विकल्प सुझाए हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पहले विकल्प के तहत, CAS स्टॉक्स के लिए CTS दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा, इसके बाद लगभग 3:30 बजे से 3:40 बजे तक CAS होगा, और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग 3:45 बजे तक जारी रहेगी.
दूसरे विकल्प के तहत, CAS स्टॉक्स में CTS के लिए मौजूदा 3:15 बजे की कटऑफ टाइमिंग बनी रहेगी, CAS दोपहर 3:25 बजे तक चलेगा, और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग 3:30 बजे खत्म हो जाएगी.
रेगुलेटर ने अलग से CTS और CAS के बीच के ट्रांज़िशन पीरियड को 5 मिनट से घटाकर 1 मिनट तक करने का प्रस्ताव दिया है, साथ ही CAS के बाद डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग विंडो को 10 मिनट से घटाकर 5 मिनट करने का भी सुझाव दिया है. इस कंसल्टेशन पेपर पर फीडबैक देने के लिए 3 अक्टूबर तक का समय दिया गया था.



