fingerprint me chhipe hai

यूं तो आजकल किस पर भरोसा किया जाए या किस पर नहीं…ये तो भगवान भी नहीं जानते हैं। झूठ फऱेब की इस दुनिया में लोग अपने फायदे के लिए किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार होते हैं। आपका भरोसा कोई भी बड़ी ही आसानी से तोड़ देता है, जिसकी वजह से आपको बहुत बुरा भी लगता है। अब ऐसे में सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि आप किस पर भऱोसा करें या किस पर नहीं। कई बार तो ऐसा भरोसा टूटता है, जिसके बाद तो आपको भरोसे शब्द से भी नफऱत होने लगती है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आप जिस इंसान पर भरोसा कर रहे हैं, वो भरोसे के लायक है भी या नहीं?

यूं तो हाथ की लकीरें भाग्य के लिए होती है। लोगों के हाथों की लकीरों से उनका भाग्य बताया जाता है, लेकिन अगर हम कहें कि हाथ से ही आप यह पता लगा सकते हैं कि सामने वाला फरेबी या सच्चा, तो आपको कैसा लगेगा? ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अरे भई इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, बल्कि आपको सिर्फ और सिर्फ फिंगरप्रिंट चेक करना होगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से आप फिंगरप्रिंट से यह जान सकते हैं कि आप जिस पर भरोसा कर रहे हैं, वो कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा है।

1.अंगूठे में छल्ले का निशान

जिस इंसान के अंगूठे पर छल्ले का निशान होता है, वो इंसान अक्सर दूसरों पर अपनी मर्जी चलाता है। ऐसे में अगर आपके पास भी ऐसा कोई है, तो आपको थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वो सिर्फ आप अपना ऑर्डर थोपना जानता है। ऐसे लोगों को किसी की भी रोक टोक पसंद नहीं होती है, जिसकी वजह से लोग इनसे काफी परेशान रहते हैं।

2.अंगूठे में दोहरे गांठ का निशान

जिस इंसान के अंगूठे में दोहरा गांठ का निशान होता है, वो धोखेबाज होता है। अपने मतलब के लिए ये लोगों के साथ आते हैं। जब इनका मतलब पूरा हो जाता है, तो ये उस इंसान को धोखा दे देते हैं। इतना ही नहीं, ये ऐसे होते हैं कि लालच के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे इंसान से आपको बचकर रहना चाहिए, क्योंकि ये बिल्कुल भी भरोसे के पात्र नहीं होते हैं। ये आसानी से कोई भी झूठ बोलने के लिए तैयार रहते हैं।

3.अंगूठे में चक्राकार छल्ला

जिन लोगों के अंगूठे में इस तरह का छल्ला होता है, वो लोग बहुत ही ज्यादा विश्वसनीय होते हैं। ऐसे लोग किसी को भी चाहकर धोखा नहीं देते हैं। इनका मान सम्मान समाज में खूब होता है। ये लोग स्वभाव से ही मेहनती होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें हर काम में सफलता मिलता है। नाम और फेम बनाने में माहिर होते हैं। अगर आपके पास भी कोई ऐसा इंसान हो तो आपको ऐसे इंसान को अपने पास ही रखना चाहिए।

4.अंगूठे में तंबू का निशान

जिन लोगों के पास ऐसा निशान होता है, वो मार्डन होने का सिर्फ दिखावा ही करते हैं। सच में तो ये पूरी तरह से पुराने ख्यालातों से ही घिरे होते हैं। ये अपने उसूलों के पक्के होते हैं। इनकी सोच को कोई भी नहीं बदल सकता है क्योंकि इन्हें पुरानी परंपरा ही सबसे अच्छी लगती है और उसी में जीना चाहते हैं।