
सोशल मीडिया पर बिहार के भागलपुर के राहुल यादव और रूस की युवती जूली की कहानी खूब चर्चा में है. वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जूली प्यार के लिए अपना देश और परिवार छोड़कर भारत आ गईं और राहुल के साथ एक साधारण झोपड़ी में रहने को तैयार हो गईं. दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही थी. लेकिन इस कहानी को लेकर किए जा रहे दावों और सामने आई जानकारी में अंतर बताया जा रहा है. ऐसे में सवाल है कि क्या वाकई राहुल और जूली की प्रेम कहानी वैसी ही है, जैसी सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही है, या फिर वायरल कहानी में कई बातें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं?
रूस से भारत आईं जूली, राहुल के साथ शादी की खबरों में कितना सच?
सोशल मीडिया पर वायरल कहानी के मुताबिक, भागलपुर के राहुल यादव काम के सिलसिले में रूस गए थे. वहां उनकी मुलाकात जूली से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. इसके बाद दोनों के रिश्ते को प्यार का नाम दिया जाने लगा. कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि जूली राहुल से मिलने बिहार पहुंचीं और दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने वाली ठोस जानकारी सामने नहीं है. ताजा अपडेट के मुताबिक, जूली भारत घूमने आई थी और इसी दौरान राहुल के घर भी गईं. ऐसे में उनके भारत आने को सीधे शादी और लव स्टोरी की खबर पूरी तरह से फेक है.
‘मेरे पास बंगला नहीं, झोपड़ी है’, राहुल-जूली की बातचीत का दावा
वायरल कहानी का एक हिस्सा राहुल और जूली के बीच कथित बातचीत से जुड़ा है. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि राहुल ने जूली से कहा कि उनके पास रहने के लिए बंगला नहीं, बल्कि एक साधारण घर है. इस पर जूली ने कथित तौर पर जवाब दिया कि उन्हें बंगले की जरूरत नहीं है और वह उनके साथ साधारण घर में भी रह सकती हैं. लेकिन इस बातचीत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए इसे दोनों के रिश्ते का प्रमाण मानने के बजाय सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा समझना चाहिए.
क्या राहुल के प्यार में रूस छोड़कर भारत आईं जूली?
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि जूली राहुल के प्यार में अपना देश और परिवार छोड़कर भारत आ गईं. वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावों और जूली के भारत आने के बताए जा रहे कारणों के बीच अंतर है. दोनों की तस्वीरें वायरल होना अपने आप में शादी या प्रेम कहानी की पुष्टि नहीं करता. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। स्टेट मिरर हिंदी सोशल मीडिया पर वायरल दावों की पुष्टि नहीं करता. राहुल और जूली के रिश्ते, शादी तथा कथित बातचीत से जुड़े दावों की पुष्टि के लिए दोनों की ओर से स्पष्ट बयान या अन्य विश्वसनीय प्रमाण जरूरी हैं. फिलहाल इस कहानी को सोशल मीडिया पर वायरल दावों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर ही देखा जाना चाहिए.



