बिहार के पूर्वी चंपारण में एक झकझोर देने वाली वारदात हुई है. यहां बाइक पर सवार होकर दशहरा मेला जा रहे एक दंपत्ति को आठ बदमाशों ने सरेराह रोक लिया. फिर युवक से मारपीट कर महिला को अगवा करते हुए पास के बाग में ले गए, जहां सभी ने बारीबारी उसके साथ गैंगरेप किया. वारदात के बाद रोती बिलखती लौटी महिला ने पति के साथ जाकर पुलिस में शिकायत दी.

इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मामला पूर्वी चंपारण में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा गांव के पास का है. पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस को दिस शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी बाइक पर सवार होकर दशहरा मेला देखने जा रहे थे. रास्ते में श्यामपुर भटहा के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और बेवजह मारपीट शुरू कर दी.
बाग में ले जाकर किया गैंगरेप
इसी दौरान दो बदमाशों ने पति को पकड़ लिया और बाकी छह बदमाश उसकी पत्नी को अगवा करा मधुबन थानाक्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के पास स्थित एक बाग में ले गए और बारीबारी गैंगरेप किया. पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर 2026 को इसकी सूचना मधुबन थाने को मिली थी. इस सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा है.
एक ही गांव के है सभी आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान अंबिकेश तिवारी, रिकी कुमार, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार, मुन्ना कुमार, रणधीर कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक यह सभी आरोपी एक ही गांव लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से उनका मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



