हिमाचल प्रदेश देशदुनिया के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है. यहां कि प्राकृतिक खूबसूरती, बर्फीली वादियां पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं. अब यहां पर्यटन क्षेत्र को वॉटर टूरिज्म के नए पंख लगने वाले हैं. राज्य में पहाड़ियों के बीच पानी में जल्द ही क्रूज चलने वाले हैं. राज्य के चार जिलों की सिमाओं पर सतलुज नदी पर स्थापित कोलडैम में शीघ्र ही क्रूज चलाए जाने वाले हैं.

इसके लिए बकायदा टेंडर अलॉट कर दिए गए हैं. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का वो प्लान भी आगे बढ़ेगा, जिसमें राज्य के पर्यटन को सड़क के साथ ही जलमार्ग से जोड़ने की तैयारी की जा रही थी. कोलडैम में क्रूज सेवा शुरू होने के बाद चंडीगढ़दिल्ली की तरफ से आने वाले पर्यटक पानी के रास्ते शिमला पहुंच सकेंगे. पर्यटकों को तत्तापानी के रास्ते शिमला पहुंचने का नया विकल्प मिलेगा.

मंडी और बिलासपुर लोग भी जलमार्ग के जरिये शिमला पहुंच सकेंगे

मंडी और बिलासपुर के स्थानीय लोग जलमार्ग के जरिये शिमला तक पहुंच सकेंगे. चंडीगढ़ से कोलडैम तक कीरतपुरमनाली हाईवे से बिलासपुर जिले में बरमाणा स्थित एसीसी फैक्ट्री के पास ऐहण क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग से पहुंचा जा सकता है. संबंधित सुरंग को पार करने के बाद कोलडैम के ऐहण इलाके तक पहुंचा जा सकता है.

पर्यटन का नया सर्किट

संबंधित सुरंग को पार करने के बाद कोलडैम के ऐहण इलाके तक पहुंचने का रास्ता मिलता है. कोलडैम से क्रूज के जरिये तत्तापानी पहुंचा जा सकता है. तत्तापानी से टैक्सी या बस के जरिये बसंतपुर, नालदेहरा व मशोबरा होते हुए पर्यटक शिमला पहुंच सकते हैं. कोलडैम से तत्तापानी प्रस्तावित जलमार्ग 35 किलोमीटर है. क्रूज से इस सफर को पूरा करने में 45 मिनट का समय लगेगा.

दावा किया जा रहा है कि सड़क मार्ग के मुकाबले 15 किलोमीटर दूरी घट जाएगी. क्रूज पर यात्रा का किराया प्रति सवारी 1000 से 2500 रखने का प्रस्ताव है. पूरा क्रूज बुक करने की दरें अलग से तय की जाएंगी.

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।