साउथ के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबली’ 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं मिल रही है। रविवार को कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में 34 प्रतिशत की गिरावट आ गई।

फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने सोमवार को कितनी कमाई की।
सोमवार को कितनी हुई कमाई?
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘राणाबली’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भारत में करीब 4.97 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म की चार दिनों की कुल घरेलू कमाई 29.02 करोड़ रुपये हो गई है।
राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिल रहा है। अब फिल्म को अपनी कमाई बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
पहले चार दिनों में कैसी रही कमाई?
फिल्म की कमाई में शुरुआत से ही उतारचढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को फिल्म ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन शनिवार को कमाई कम हो गई। रविवार को थोड़ी बढ़त मिली, जबकि सोमवार को कमाई फिर काफी नीचे आ गई।
पहला दिन, शुक्रवार: 9.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन, शनिवार: 7.30 करोड़ रुपये
तीसरा दिन, रविवार: 7.50 करोड़ रुपये
चौथा दिन, सोमवार: 4.97 करोड़ रुपये
फिल्म में कौनकौन है?
राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी ‘राणाबली’ में विजय देवरकोंडा सिंगनमाला बोब्बिली राणाबली का किरदार निभा रहे हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा के किरदार में हैं। हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू फिल्म में ब्रिटिश कमिश्नर सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।



