पंजाब के मानसा में एंटीड्रग्स सोशल एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. में पंजाब सरकार ने मानसा के DSP हरजिंदर सिंह गिल के साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है. इन दोनों अधिकारियों पर नशे का सामान मेडिकल स्टोर पर बिकवाने का आरोप है. परविंदर सिंह झोटा ने भी इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था.

इस मामले में एसएसपी वैभव चौधरी ने पहले ही मानसा सिटी थाने की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया था. साथ ही उन्होंने DSP हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश की थी. अब उसी जांच के आधार पर सरकार ने डीएसपी के साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि इन तीनों अधिकारियों पर नशे का सामान बिकवाने का आरोप है.
एक हफ्ते पहले हुई थी हत्या
मानसा में एंटीड्रग्स सोशल एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की एक हफ्ते पहले बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. बदमाश एक मेडिकल शॉप में छिपकर झोटा का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही झोटा दुकान के सामने पहुंचे, बदमाशों ने अचानक से उनके ऊपर फायर खोल दिया था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यह वारदात झोटा के पिता के सामने हुई थी. उन्होंने खुद इस संबंध में आरोपियों की पहचान बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी.
पंजाब बंद का हुआ था ऐलान
इस वारदात के बाद पिछले हफ्ते पंजाब में बंद का आह्वान हुआ था. इसका व्यापक असर भी देखने को मिला. खासतौर पर मानसा के बाजार पूरी तरह बंद रहे. इस प्रदर्शन को हर वर्ग के लोगों ने समर्थन दिया. इसी प्रकार पंजाब के कई अन्य शहरों में भी इस बंद का असर देखने को मिला था.



