Baghpat Crime News: बागपत l उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से पति की हत्या की एक ऐसी कहानी सामने आई है. जिसने मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड और सांप के जहर से हत्याकांड को भी पीछे छोड़ दिया. पहले पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला और फिर WhatsApp से लगातार प्रेमी से लाश को ठिकाने की लगाने की जानकारी लेती रही. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जैसे ही काम हुआ प्रेमी को भी ब्लॉक कर दिया.

पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर की पति की हत्या

पूरा मामला बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव का है. वारदात 18 अक्टूबर 2026 की है. कोताना गांव के रहने वाले 50 वर्षीय प्रमोद उर्फ मोगली के रूप में हुई है. मोगली का शव उसके खेत में ट्यूबवेल के पास मिला था. उसके कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी उर्मिला और उसका प्रेमी सिकंदर है.

डेढ़ से दोनों का अफेयर चल रहा था

जानकारी के मुताबिक़, सिकंदर कोताना गांव में प्रमोद उर्फ मोगली की दुकान किराये पर लेकर बाइक रिपेयरिंग का काम करता था. इसी दौरान सिकंदर और प्रमोद की पत्नी उर्मिला की मुलाक़ात हुई थी. धीरे धीरे दोनों की दोस्ती हुई और दोनों का अफेयर शुरू हो गया. करीब डेढ़ से दोनों का अफेयर चल रहा था.

प्रमोद को रास्ते से हटाने की साजिश रची

प्रमोद के बेटे को जैसे ही इस रिश्ते के बारे में पता चला दोनों फोन पर बातचीत करते थे. जिसके बाद दोनों ने देहरादून जाकर साथ रहना का प्लान बनाया और प्रमोद को रास्ते से हटाने की साजिश रची. प्लान के तहत 18 अक्टूबर को उर्मिला ने सिकंदर को नशीली गोलियां दी.

पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update

सिकंदर प्रमोद को कोताना के प्राथमिक विद्यालय के पास अपने ट्यूबवेल ले गया. प्रमोद घर से रामलीला देखने की बात कहकर निकला था. जहाँ शराब में नशीली गोलियां मिलाकर उसे पिलाई. इसके बाद खाली बोतल से उसके सिर पर तीन-चार वार किए. जिससे उसकी मौत हो गयी. वारदात के बाद सिकंदर रामलीला देखने चला गया. इस दौरान उर्मिला लगातार ह्त्या और लाश ठिकाने की जानकारी WhatsApp से लेती रही. पति मरा या नहीं लाश ठिकाने लगायी या नहीं प्रेमी से लगातार अपडेट लेती रही. इसके बाद प्रेमी को कहा उसे ब्लॉक कर रही है और जरूरत पड़ने पर खुद फोन करेगी. और उसने उसे ब्लॉक कर दिया. हालाँकि प्रेमी ने मैसेज डिलीट किए जाने और ब्लॉक से पहले WhatsApp पर हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट ले लिए थे.

कैसे हुआ खुलासा

दुसरी तरफ ट्यूबवेल के पास संदिग्ध हालत में प्रमोद की लाश मिली. पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी. इसी दौरान जांच में उसकी पत्नी उर्मिला और सिकंदर के नाम सामने आए. जिसके बाद पुलिस ने लुहारी गांव के जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल किया. जिसके बाद पुलिस मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.