राजस्थान। राजस्थान के डीग जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बड़ेशरा गांव में 13 साल के दो जुड़वा बच्चों की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

इस दोहरे हत्याकांड की मुख्य आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उन मासूमों की अपनी मां ही निकली। अवैध संबंध के रास्ते का कांटा बने अपने ही दोनों जुड़वा बेटों को कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतरवा दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोंनों बच्चों के शरीर पर धारदार हथियार से वार
मिली जानकारी के अनुसार, बड़ेशरा गांव में सुबह घर के कुछ दूरी में दो जुड़वा बच्चों की लाश मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे लेकर जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने बताया कि, दोंनों बच्चों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले है।

पुलिस को महिला करती रही गुमराह
पुलिस ने बच्चों की मां से पूछताछ की तो उसने रोने-धोने का नाटक करते हुए अज्ञात बदमाशों द्वारा बच्चों की हत्या किए जाने की बात कही। महिला से लगातार पूछताछ करने में वह गुमराह करती रही है।

8 वर्षो से मायके में रहती थी महिला
महिला के बयानों से पुलिस को संदेह होने लगा और शक गहरा हो गया। जब पुलिस ने मां से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आरोपी महिला पिछले करीब 8 वर्षों से अपने पति से अलग मायका में रह रही थी। इसी दौरान उसका संपर्क एक व्यक्ति से हुआ और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जैसे-जैसे दोनों बच्चे बड़े हो रहे थे, वे अपनी मां के इस अवैध संबंध और गतिविधियों को समझने लगे थे और इसका विरोध करने लगे थे।

प्रेमी ने अपने बेटे को साजिश में किया शमिल
जब दोनों मासूम बेटे मां के प्रेम- प्रसंग के बीच आने लगे, तो मां ने उन्हें रास्ते से हाटने का मन बना लिया। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बच्चों की हत्या का प्लान बनाया। महिला के प्रेमी ने इस साजिश में अपने बेटे को भी शामिल कर लिया। तीनों ने मिलकर आधी रात को सो रहे दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार
दोनों बच्चों की मौत हो छुपाने के लिए शवों को घर से कुछ ही दूरी पर फेंफ दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मां, उसके प्रेमी और प्रेमी के बेटे को गिरफ्तार किया है।