इस दौरान रियलिटी शो बिग बॉस 20 काफी सुर्खियों में है। हाल ही वीकएंड का वार में सलमान खान के जगह पर निर्मातानिर्देशक रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है। होस्ट ने स्काउट और लव गिल को ‘ब्लैंकेट मसाज’ के लिए फटकार लगाई। शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी पहुंची है। बिग बॉस में स्काउट के बरताव से काफी नाराज नजर आ रही हैं।

काशवी ने लव से पूछा सवाल
इस वीकएंड वार का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी बिग बॉस के घर में आती हैं। वह स्काउट से पूछती हैं कि मसाज पार्लर कैसा चल रहा है। इसके बाद वह लव गिल से कहती हैं कि किया सच में आप अपने मुंह बोले भाइयों के साथ ऐसा करती हो? इस पर लव गिल कहती हैं कि मेरे लिए यह नॉर्मल था क्योंकि मुझे दर्द हो रहा है।
स्काउट पर बरसीं काशवी
फिर प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि काशवी, स्काउट से पूछती है कि आप मेरी तुलना इनसे कैसे कर सकते हो। इस पर स्काउट कहते हैं कि वह मेरा अच्छे से ख्याल रख रही थी। इस पर काशवी कहती हैं कि यदि आपको घर वाली फीलिंग चाहिए थी, तो आपको घर पर रहना चाहिए था।
स्काउट पर गुस्सा दिखाती हुई काशवी कहती हैं कि अगर आपकी एक प्रतिशत भी इज्जत बची हुई है, तो एक सीमा तय करो और उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर दो।
क्या बोले थे रोहित शेट्टी?
इतना ही नहीं, रोहित शेट्टी भी स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठा चुके हैं। इससे पहले रोहित ने लव और स्काउट को नेशनल टीवी पर फटकार लगाई। रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट से कहा, ‘जब आप लोग नजदीक आते हो। एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरु करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरु करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरु करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?
यूजर्स ने की रोहित शेट्टी की तारीफ
इस दौरान इंटरनेट यूजर्स ने शो में रोहित शेट्टी की होस्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है कि ‘रोहित शेट्टी बहुत अच्छी तरह से होस्ट कर रहे हैं।’ एक और अन्य यूजर ने लिखा ‘बहुत अच्छे होस्ट और बहुत अच्छे इंसान’। एक और यूजर ने लिखा ‘यही वजह है कि वह खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मांग की है कि अब रोहित शेट्टी को इस शो होस्ट करना चाहिए।
यूजर्स को पसंद आया शो
इस एपिसोड को कई यूजर्स ने पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा ‘शो को देख कर बहुत संतुष्ट हूं।’ एक और यूजर ने लिखा ‘बहुत अच्छा एपिसोड’। जब से शो शुरु हुआ है तब से अब तक, ये सबसे अच्छा एपिसोड है।’



